Feed aggregator

Magma sells general insurance business to Patanjali, DS Group

Business News - March 14, 2025 - 9:39am
Baba Ramdev-owned Patanjali Ayurved and Dharampal Satyapal Group (DS Group) have bought a majority stake in Magma General Insurance, backed by Adar Poonawalla-owned Sanoti Properties, valuing the company at ₹4,500 crore.The deal marks Patanjali's entry into the general insurance market and its diversification into financial services beyond ayurvedic and consumer goods. Following the transaction, Patanjali will become the promoter for Magma General Insurance, with a 98% stake, giving exit to Magma.The insurer was valued at 1.37x its gross written premium (GWP) for FY24, with a GWP of ₹3,295 crore. Its half-year solvency ratio was 1.77 against the regulatory requirement of 1.5. Magma had reported a loss of ₹141 crore in FY24.
Categories: Business News

Bihar News: 'माहौल खराब...', होली-जुमा विवाद के बीच BJP पर बरसे पप्पू यादव; जनता से की ये अपील

Dainik Jagran - March 14, 2025 - 8:11am

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ पटना में होली मिलन का आयोजन किया और इस दौरान फूल और रंग-गुलाल के साथ होली खेली गई। पप्पू यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को टीका लगाकर पर्व के मौके पर हर धर्म के लोगों के बीच सद्भाव बचाए रखने की अपील की।

गंगा-जमुनी तहजीब वाली संस्कृति

यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में होली-जुमा विवाद को लेकर सांसद ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में फंसने से बचें। हमारे देश की संस्कृति गंगा-जमुनी तहजीब वाली है। ऐसे में सांप्रदायिक सोच कभी हावी नहीं होने दी जाएगी। होली और रमजान दोनों प्रेम और शांति से मनाएंगे। होली सभी बिहारवासियों के जीवन में खुशी लेकर आए।

बीजेपी नेताओं पर साधा निशाना

होली मिलन के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पप्पू यादव ने कहा कि आज लोग अनर्गल बयान दे रहे हैं ताकि माहौल खराब किया जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी दल अपने अनर्गल बयान देने वाले नेताओं पर रोक लगाएं।

अन्यथा जनता के इलाज को तैयार रहें। पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा ऐसा माहौल बनाने के लिए एजेंडे पर कुछ ऐसे नेताओं को तैयार करती है, ताकि वह सांप्रदायिकता फैलाने पर काम कर सके।

बिहार के युवा नेताओं से जताई उम्मीद
  • पप्पू यादव ने कहा कि बिहार चिराग पासवान, कन्हैया कुमार, तेजस्वी यादव जैसे युवाओं की तरफ आशावादी नजर से देख रहा है।
  • पप्पू यादव द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रेम चंद सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश पप्पू, राजू दानवीर ,हीरेंद्र तिवारी, मनीष, नीतीश सहित अन्य पार्टी नेता उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने दी होली की शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने देश-प्रदेश के लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव और प्रेम का पर्व है। इस दिन लोग गिले-शिकवे को भूलकर गले मिलते हैं। आपसी संबंधों में स्नेह, सम्मान और प्यार का संचार होता है।

होली रंग और उमंग का त्योहार है। यह हिंदू धर्म संस्कृति को चटख रंगों के साथ नूतन रूप-स्वरूप प्रदान करता है। यह समरसता का प्रतीक है। यह असत्य पर सत्य का और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

भाईचारा ही होली का मूल मंत्र

समरसता और सद्भाव के इस पावन पर्व पर इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा कुछ न करें, जिससे दूसरों को कष्ट हो। किसी की भावना का ठेस लगे। प्रेम और भाईचारा ही होली का मूल मंत्र है। कृत्रिम गुलाल की जगह लोगों को प्रेम और श्रद्धा के रंग और गुलाल से सराबोर करें।

ये भी पढ़ें

Holi 2025: बिहार में विलुप्त हो रही पुरानी परम्पराएं, होली पर मिट्टी के ढेले से लगाते थे बारिश का अनुमान

Bihar Politics: पीके ही नहीं, अब केके भी बढ़ा रहे तेजस्वी की चिंता; बिहार में शुरू हुआ सियासी 'खेल'

Categories: Bihar News

Bihar Weather Today: होली पर रंग बदलेगा बिहार का मौसम, सताएगी भीषण गर्मी; इन जिलों में बारिश का भी अलर्ट

Dainik Jagran - March 14, 2025 - 7:10am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में तेज पछुआ हवा चलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। होली के दिन प्रदेश के तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। हालांकि, तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

36 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पछुआ के कारण आकाश साफ होने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

होली पर तेज हवाएं चलने की संभावना

होली पर उत्तर मध्य व उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। पटना समेत दक्षिण व उत्तर पश्चिम भाग में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

होली के अगले दिन होगी बादलों की दस्तक

होली के अगले दिन रविवार को पटना व आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। गुरुवार को पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।

सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा दर्द हुआ राजधानी का तापमान

पटना सहित अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान गुरुवार को सामान्य से चार डिग्री उपर चढ़ने के साथ 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 15.3 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बना रहा।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि स्थान
वृद्धि (डिग्री से​ल्सियस में) औरंगाबाद   2.5 बक्सर 1.6 छपरा 0.1 गया 0.4 जमुई 0.2 प्रमुख शहरों का तापमान 53 शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना  34.4 20.8 गया  35.6 19.0 भागलपुर  32.0 19.2 मुजफ्फरपुर   32.4 18.2 मुजफ्फरपुर : होली पर रंग-गुलाल के बीच आसमान से बरसेगी फुहार

होली के दिन रंग-गुलाल के बीच आसमान से फुहार बरसने की संभावना बन रही है। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया कि गोपालगंज एंव पश्चिमी चंपारण जिलों में 15-16 मार्च के आसपास कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

अन्य जिलों में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस बीच गुरुवार को सुबह से आसमान साफ व दिन में धूप निकली। अधिकततम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सतार ने बताया कि अगले छह दिन तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे कि रफ्तार से मुख्य रुप से पछुआ हवा चलेगी।

ये भी पढ़ें

आज होली पर बरसेंगे बादल! दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट; कश्मीर में बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त

Bihar Weather Today: होली खेलने वालों के लिए जरूरी खबर, जश्न के बीच सताएगी गर्मी और तेज हवाएं करेंगी परेशान

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar