Feed aggregator

Bihar Politics: 'लालू-राबड़ी के राज में 7 चीनी मिलें हो गई थीं बंद', मंगल पांडेय ने RJD को गिनवा डाले सभी के नाम

Dainik Jagran - April 1, 2025 - 8:31am

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राजद-कांग्रेस के शासनकाल (1985-2005) के 20 वर्षों में उत्तर बिहार की कई चीनी मिलें एक-एक कर बंद हो गईं। उत्तर बिहार कभी चीनी का कटोरा कहा जाता था। पांडेय ने कहा कि एक जमाने में उत्तर बिहार में 16 चीनी मिलें चलती थीं, उनमें से सात लालू-राबड़ी के राज में बंद हुई।

मंगल पांडेय ने गिनवाए सभी बंद चीनी मिलों के नाम

मिलें बंद होने का असर न सिर्फ रोजगार पर पड़ा, बल्कि लाखों किसान नकदी फसल की खेती से अलग हो गए। पश्चिम चंपारण में नरकटियागंज, लौरिया, मझौलिया, चनपटिया, बगहा और रामनगर में कुल छह चीनी मिलें थीं। चनपटिया चीनी मिल वर्ष 1994 से बंद है।

मधुबनी की लोहट चीनी मिल भी जंगलराज के दहशत के दौर में 1996 में बंद हो गई, जो आज तक बंद है। मुजफ्फरपुर की मोतीपुर चीनी मिल में 1997 से पेराई ठप हो गई। समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित चीनी मिल पर 1985 (कांग्रेस के शासनकाल) से ताला लटका है।

लालू-राबड़ी राज में सबसे बुरी स्थिति मिथिलांचल की रही। कभी यहां की सकरी और रैयाम चीनी मिलों का नाम था। 1993 में सकरी और एक साल बाद 1994 में रैयाम में तालाबंदी हो गई। राजद को बताना चाहिए कि यह किसका कार्यकाल था।

गांधी मैदान पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को दी ईद की मुबारकबाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद के मौके पर सोमवार की सुबह राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों को ईद की बधाई दी। इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और ईद की मुबारकबाद पेश की।

इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ईद की मुबारकबाद दी तथा बिहार की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की।इदैन कमिटी के सदर महमूद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की।

मुख्यमंत्री ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों तथा देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इर्शादुल्लाह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े एवं पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: 'अपनी पार्टी के कुछ लोगों की गलती से उधर गए', CM नीतीश का किसकी ओर इशारा? नए बयान ने मचाई खलबली

Bihar: 40 मिनट की बैठक में बिहार चुनाव की लिखी गई पटकथा, अमित शाह के सामने सभी नेताओं ने एक चेहरे पर भर दी हामी

Categories: Bihar News

Bihar Weather Today: बिहार में 'लू' चलने का अलर्ट, अगले 72 घंटे में बढ़ेंगी मुश्किलें

Dainik Jagran - April 1, 2025 - 7:26am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में गर्मी की तपिश और बढ़ जाएगी। अधिकतर भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 'लू' वाली हवा चलने के भी आसार हैं। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

पटना, गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। इस दौरान शरीर में पानी की मात्रा की कमी हो सकती है। इसलिए लोग लगातार पानी पीते रहें।

बीते 24 घंटे में बढ़ा तापमान

हालांकि, सुबह-शाम मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गया, अगवानपुर एवं फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

भोजपुर जिले में झोंके के साथ तेज हवा का प्रभाव बना रहा। राजधानी एवं आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा। 

भागलपुर में भी बढ़ेंगी मुश्किलें

सोमवार को अधिकतम तापमान तो स्थिर रहा पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गई। इसकी वजह से दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। पश्चिमी हवा की रफ्तार कम हुई। दोपहर में गर्मी अधिक रही, रात को भी इसका असर दिखा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डा. नेहा पारिक ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 84 प्रतिशत आद्रता के साथ 5.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

लू से बचने के लिए सावधानियां
  • धूप से बचें: सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक धूप में न निकलें।
  • पानी पिएं: पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
  • आराम करें: लू के समय अधिक शारीरिक श्रम न करें।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें: हल्के और ढीले कपड़े पहनने से शरीर को ठंडक मिलती है।
  • सिर को ढकें: सिर को ढककर धूप से बचाव करें।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Weather Today: झारखंड में फिर बगड़ने वाला है मौसम, रांची समेत 11 जिलों में तूफान-बारिश की चेतावनी

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar