Feed aggregator

कौन है Tahawwur Rana? आज भारत लाया जाएगा देश का सबसे बड़ा दुश्मन! मुंबई व दिल्ली की जेलों में सुरक्षा बढ़ी

Dainik Jagran - National - April 9, 2025 - 9:08am

आईएएनएस, नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और देश का सबसे बड़ा दुश्मन आतंकी तहव्वुर राणा आज यानी बुधवार को भारत लाया जा सकता है। दिल्ली और मुंबई की जेलों को तैयार किया जा रहा है। यहां की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि राणा को भारत में लाने के तुरंत बाद ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया जाएगा। कुछ हफ्ते एनआईए उससे हिरासत में पूछताछ करेगी। पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था। उसने 26/11 मुंबई हमले में अमेरिका आंतकी डेविड हेडली की मदद की थी।

राणा के पास कनाडा की नागरिकता

तहव्वुर राणा के पास कनाडा की नागरिकता है। उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी। राणा ने दाऊद गिलानी उर्फ डेविड कोलमैन हेडली को भारत की यात्रा करने में मदद पहुंचाई थी।

राणा ने मुंबई हमले में मारे गए आतंकियों को मरणोपरांत सर्वोच्च सैन्य सम्मान देने की मांग पाकिस्तान से की थी। अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ उसने कई बार अमेरिकी अदालतों में गुहार लगाई। मगर सुप्रीम कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद भारत आने का रास्ता साफ हो गया।

ट्रंप ने किया था भारत भेजने का एलान

पीएम मोदी की फरवरी महीने में अमेरिकी यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का एलान किया था। भारत सरकार 2019 से आतंकी राणा के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी थी। अमेरिका से तहव्वुर राणा को भारत लाने की निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय कर रहा है।

हमले से पहले मुंबई भी आ चुका राणा

अमेरिकी अदालतों में पेश दस्तावेजों के मुताबिक राणा और डेविड हेडली मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले मुख्य शख्स थे। दोनों के आईएसआई अधिकारी मेजर इकबाल से घनिष्ठ संबंध थे। जांच में यह भी सामने आया कि तहव्वुर राणा ने दुबई से मुंबई की यात्रा की थी। पुलिस की जांच रिपोर्ट बताता है कि वह 11 से 21 नवंबर 2008 तक पवई स्थित रेनेसां होटल में ठहरा था। उसके जाने के पांच दिन बाद यानी 26 नवंबर को मुंबई आतंकी हमलों से दहल उठा था।

डिटेंशन सेंटर में बंद है राणा

अमेरिका ने साल 2009 में डेविड हेडली को गिरफ्तार किया था। हेडली की मां का संबंध पाकिस्तान से है। वहीं पिता अमेरिकी नागरिक हैं। इस कारण हेडली के पास अमेरिका की नागरिकता है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा अभी लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में है। 2011 में राणा को दोषी ठहराया गया था। उसे 13 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

मुंबई हमले में गई थी 166 की जान

26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था। ये आतंकी नाव के सहारे देश की आर्थिक राजधानी पहुंचे थे। हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने 4 दिन बाद आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: टैरिफ किंग डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा धमाका, कहा- जल्द ही दवाओं पर भी लगाएंगे भारी भरकम शुल्क

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमले के मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपित शहजाद के खिलाफ कई सबूतों का जिक्र

Categories: Hindi News, National News

दिल्ली-राजस्थान समेत इन 8 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, किस दिन मिलेगी गर्मी से राहत; मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Dainik Jagran - National - April 9, 2025 - 8:09am

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है, दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी से भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में बुधवार को लू का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में जोरदार गर्मी पड़ रही है।

साथ ही तापमान में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब सहित उत्तरी मैदानी इलाकों के अधिकांश भागों में अगले चार से पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

वहीं IMD ने देश के कुछ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और लू चलने के भी आसार हैं। वहीं बिहार में 13 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन में दिल्ली NCR में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में अगले दो दिन बरसेंगे बादल

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में 12 अप्रैल तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक बेंगलुरु में भी बारिश का अनुमान जताया है।

कैसा रहेगा मानसून?

वहीं मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच एक राहत की खबर दी है। मानसून की अगर बात करें तो निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान जताया है कि इस मानसून देश में सामान्य बारिश होगी। एजेंसी के अनुसार, एक जून से 30 सितंबर तक 895 मिमी बारिश हो सकती है। ये एवरेज 868.6 मिमी का 103 प्रतिशत है।

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान जताया है कि इस मानसून देश में सामान्य बारिश होगी। एजेंसी के अनुसार, एक जून से 30 सितंबर तक 895 मिमी बारिश हो सकती है। यह दीर्घावधि औसत 868.6 मिमी का 103% है। मानसून के चार महीनों के दीर्घावधि औसत के 96 से 104% के बीच हुई बारिश सामान्य मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: अगले 48 घंटे बाद पूरे झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, बेवजह घर से बाहर न निकलें

Categories: Hindi News, National News

सैफ अली खान पर हमले के मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपित शहजाद के खिलाफ कई सबूतों का जिक्र

Dainik Jagran - National - April 9, 2025 - 7:51am

एएनआई, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने बताया है कि बांद्रा कोर्ट में 1000 पन्नों का आरोपपत्र (चार्जशीट) दायर किया है।

चार्जशीट में कई सबूत

पुलिस के मुताबिक चार्जशीट में गिरफ्तार आरोपित शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। 1000 पन्नों से अधिक बड़ी चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। आरोपपत्र में कहा गया है कि सैफ अली खान के शरीर और आरोपी के पास मिले टुकड़े एक ही चाकू के थे। चार्जशीट में पुलिस को मिले आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का भी जिक्र है।

लूटपाट की नीयत से घुसा था आरोपी

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात उनके ही घर पर हमला हुआ था। आरोपित लूटपाट की नीयत से घर में दाखिल हुआ था। विरोध करने पर उसने सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया। पुलिस के मुताबिक अभिनेता को रीढ़ की हड्डी और शरीर के अन्य अंगों पर चोट आई थी। लीलावती अस्पताल में पांच दिन के इलाज के बाद 21 जनवरी को सैफ अली खान को छुट्टी मिल गई थी।

छह महीने पहले आया था मुंबई

मुंबई पुलिस ने आरोपित मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे से गिरफ्तार किया था। वह वारदात से छह महीने पहले ही बांग्लादेश से अवैध तरीके से घुसपैठ करके भारत आया था। मुंबई पहुंचने से पहले वह कोलकता में कई ठिकानों पर रह चुका था।

बांग्लादेश भागने की कोशिश में था शहजाद

शहजाद मुंबई के एक होटल में काम करता था। मगर वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने पैतृक गांव भागने की फिराक में था। मगर उससे पहले ही ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट से उसे दबोच लिया गया। शहजाद बांग्लादेश के झालोकाटी जिले का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: टैरिफ लगाकर अमेरिका का खजाना भर रहे ट्रंप, राष्ट्रपति ने बताया रोज कितनी हो रही कमाई

यह भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत की घरेलू मांग प्रमुख आकर्षण का केंद्र, वित्त मंत्री ने कही बड़ी बात

Categories: Hindi News, National News

Stocks to buy: Vedanta, HCL Tech and Delhivery on investors' radar

Business News - April 9, 2025 - 7:42am
Stock markets rebounded sharply on Tuesday, a day after facing the worst drubbing in 10 months, as benchmark Sensex recouped 1,089 points after across-the-board buying amid a rally in Asian and European markets.Stocks that were in focus include names like Vedanta, which rose 0.6% and HCL Tech, which gained 2% and Delhivery, whose shares fell 7% on Tuesday.Here's what Riyank Arora, Technical Analyst at Mehta Equities, recommends investors should do with these stocks when the market resumes trading today.VedantaThe stock is showing signs of strength with a positive bias, holding above key support near Rs 370. A sustained move above Rs 390 could trigger further upside toward Rs 405–420 levels.RSI is stabilizing, and the price is attempting to base out near current levels. Any dip toward Rs 370–365 can be considered a buying opportunity with a stop loss below Rs 360.HCL TechThe stock remains strong on the charts, trading above major moving averages and forming a steady uptrend. Support is seen near Rs 1380, and a breakout above Rs 1430 can lead to a rally toward Rs 1475–1500.RSI is firm near neutral but trending higher, suggesting momentum is building up. Overall structure favors buy-on-dips strategy.DelhiveryThe stock remains in a bearish grip. Avoid buying until Rs 268 is taken out with conviction. If Rs 240 breaks, expect further downside toward Rs 225. Best to sell on rise near Rs 255–260 levels with a stop loss at Rs 268.(Disclaimer: Recommendations, suggestions, views and opinions given by the experts are their own. These do not represent the views of Economic Times)
Categories: Business News

Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों के लिए चेतावनी, तेज आंधी- बारिश और ओले का होगा ट्रिपल अटैक

Dainik Jagran - April 9, 2025 - 7:31am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: दक्षिण पश्चिम और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। उत्तर पूर्व झारखंड और इसके आसपास इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण व पूर्वी बिहार से उत्तरी तेलंगाना तक द्रोणिका के रूप में स्थित है।

इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की संभावना है।

4 जिलों में मूसलाधार बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

प्रदेश के चार जिलों के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ ओला गिरने व झोंके के साथ हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

अगले चार दिनों तक मौसम का यही हाल रहने के आसार है। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ नमी में वृद्धि होने के कारण लोग उमस से परेशान रहे।

इन जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी देखी गई

मंगलवार को पटना सहित डेहरी, वाल्मीकि नगर, मोतिहारी को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री जबकि 39.8 डिग्री के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

                                                              पटना

पूर्वानुमान अधिकतम  न्यूनतम 9 अप्रैल 36 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस 10 अप्रैल 37 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस

                                                   मुजफ्फरपुर

पूर्वानुमान अधिकतम  न्यूनतम 9 अप्रैल 35 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस 10 अप्रैल 35 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस

                                                     भागलपुर

पूर्वानुमान अधिकतम  न्यूनतम 9 अप्रैल 36 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस 10 अप्रैल 35 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में आधे अप्रैल तक बदलता रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अगले 15 दिनों का अनुमान

Bihar Rain: बिहार में आसमानी आफत ने मचाया कोहराम; 2 जिलों में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar