Feed aggregator

Bihar Board 12th Result 2025: आज किस समय आएगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट? BSEB ने बताया टाइम और प्रोसेस

Dainik Jagran - March 25, 2025 - 9:07am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Board Inter Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 25 मार्च को इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। समिति के चेयरमैन आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे समिति कार्यालय में जारी किया जाएगा।

रिजल्ट वेबसाइट http://www.interresult2025.com एवं https://interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा। इस बार इंटर परीक्षा एक से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 6,41,847 छात्राएं व 6,50,466 छात्र थे।

परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था। मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड पूरे देश में सबसे फास्ट रिजल्ट घोषित करने में रिकॉर्ड बना चुका है। यहां तक कि टॉपर वेरिफिकेशन भी तेजी से किया जाता है, जिससे पूरी पारदर्शिता से रिजल्ट सामने आए।

बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Bihar Board Result 2025)
  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  • फिर इसके होमपेज पर जाकरBihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स डालें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर तुरंत आ जाएगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें
वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र मोबाइल पर ऐसें देखें रिजल्ट

अगर रिजल्ट के एलान होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो आप SMS के ज़रिए भी अपने मोबाइल पर बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज बॉक्स में “BIHAR12 रोल नंबर” टाइप करें।

इस मैसेज को 56263 पर भेज दीजिए। क्वालिफाईंग स्टेटस रिप्लाई के तौर पर भेजा जाएगा। लेकिन आपको SMS के माध्यम से पूरी मार्कशीट नहीं मिलेगी।

1 से 15 फरवरी के बीच बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2025 तक करवाई गई थीं। परीक्षा में लगभग 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,50,466 छात्र और 6,41,847 छात्राएं शामिल हुए थे। यह परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

ये भी पढ़ें

Bihar Board Topper Verification: टॉपर वेरिफिकेशन के लिए आया बुलावा, बिहार की इस छात्रा ने मारी बाजी

Bihar Board 12th Topper List 2024: पिछले साल 12th में टॉप-10 में किसने मारी थी बाजी? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

Categories: Bihar News

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश के बाद अब भीषण गर्मी का अटैक, अगले 72 घंटे में मौसम बदलने का अलर्ट

Dainik Jagran - March 25, 2025 - 7:30am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में अब बारिश के बाद अब गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री बढ़ने का पूर्वानुमान है। अचनाक भीषण गर्मी से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

बीते 24 घंटे में पटना के आसपास जिलों में बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण उत्तरी भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

उत्तरी भागों के किशनगंज जिले में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। पटना समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि जबकि अन्य जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बीते 24 घंटे में मौसम का हाल

पटना का न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 15.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर (सहरसा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस जबकि 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहा।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री, गया में 2.3 डिग्री, औरंगाबाद में 1.8 डिग्री, डेहरी में 1.6 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, जमुई में 2.1 डिग्री, कटिहार में 2.1 डिग्री, पूर्णिया में 3.3 डिग्री, मधेपुरा में तीन डिग्री, सुपौल में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। 

ये भी पढ़ें

Jharkhand Weather Today: झारखंड में फिर दिखेगा तूफान और बारिश का रौद्र रूप, इन 8 जिलों में बढ़ेगी टेंशन

Bihar Weather Today: बारिश के बाद भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, दो दिन बाद तेजी से बढ़ेगा तापमान

Categories: Bihar News

Weather News: पहाड़ों पर होगी बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी बरपाएगी कहर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Dainik Jagran - National - March 25, 2025 - 7:02am

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे मार्च का महीना अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, मौसम में गर्मी बढ़ती जा रही है। अभी भले ही देश के कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलती दिख रही हैं, लेकिन 30 मार्च तक बारिश का नामोनिशान खत्म हो जाएगा।

मौसम विभाग ने भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन मैदानी इलाकों और खासकर उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लोगों के पसीने निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

कहीं बारिश, तो कहीं गिरे ओले

बीते 24 घंटे की बात करें, तो आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश हुई। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तेलंगाना में ओलावृष्टि देखने को मिली। इस दौरान ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज हवाएं भी चलीं।

गुजरात के सुरेंद्रनगर में देश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 41 डिग्री रहा। 24 मार्च को प्रायद्वीपीय भारत के ज्यादातर हिस्सों में मेघगर्जन के साथ-साथ वज्रपात की स्थिति रही।

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
  • इस वक्त दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ झारखंड और बिहार के ऊपर बना हुआ है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ कतर के पास सक्रिय है। इनके कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 मार्च तक फिर से बारिश शुरू होने की संभावना है।
  • प्रायद्वपीय भारत के कई स्थानों पर 25 मार्च को गरज के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 26 और 27 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और 28 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
गर्मी से निकलेगा दम

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में कई जगहों पर अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि उत्तर प्रदेश में काफी गर्मी पड़ने वाली है। यहां अगले 4 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 4-5 दिमों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मध्य भारत और महाराष्ट्र में 4 से 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं गुजरात में अगले 24 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: मार्च में भीषण गर्मी के लिए रहे तैयार! मौसम विभाग का तेजी से तापमान बढ़ने की अलर्ट

Categories: Hindi News, National News

US could run out of cash by July?

Business News - March 25, 2025 - 6:39am
Categories: Business News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar