Bihar News

'Modi की तरह मैं बोलने लगा तो मच जाएगा हड़कंप' PM के भाषणों ऐसा क्यों बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 9:50pm

राज्य ब्यूरो, पटना। ओजपूर्ण आवाज और तथ्यपूर्ण आरोप से रविवार को एनडीए पर हमलावर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पूरा प्रयास अपने वोटों को एकजुट करने का रहा।

एक वाक्य में वे बिहार की अस्मिता व राजनीतिक चेतना की दुहाई देकर सर्व-समाज को साधने का उपक्रम किए। दूसरे वाक्य में संविधान और आरक्षण पर संकट बताकर उन वर्गों को आकर्षित करने की चेष्टा भी, जिनके मत पिछले दो चुनावों में राजग की जीत में निर्णायक रहे हैं।

संविधान में उल्लेखित बाबा साहेब आंबेडकर की दो टिप्पणियों का उल्लेख कर उन्होंने संविधान बचाओ जन-संवाद में उपस्थित जनसमूह को अपने मत से एकाकार करने का भरसक प्रयास किया।

मंगलसूत्र, भैंस आदि छीन मुसलमानों को देने से संबंधित बयानों को खरगे ने समाज में वैमनस्यता पैदा करने का उपक्रम बताया। लालटेन लेकर विपक्षी नेताओं के मुजरा करने वाले बयान को बिहार का अपमान बताया। खरगे ने ऐसे घृणित बयानों (हेट स्पीच) के लिए चुनाव आयोग से कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

कालाधन वापस लाने, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, स्मार्ट सिटी बनाने और बुलेट ट्रेन चलाने आदि वादे पूरा नहीं करने के लिए उन्होंने मोदी को झूठाें का सरदार करार दिया।

खरगे ने कहा कि कभी मोदी की दृष्टि में जो भ्रष्ट-कलंकित था, वह उनके शरणागत होकर स्वच्छ हो गया। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड आदि राज्यों में उन्होंने खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया।

जांच एंजेंसियों को लेकर बोला हमला

खरगे ने कहा कि उनके पास सीबीआइ, ईडी, सीवीसी, इनकम टैक्स, पुलिस आदि हथियार हैं और वे एक-एक कर सभी को जेल में डालेंगे। मैं भी मोदी की तरह अपनी भाषा में बोलने लगूं तो हड़कंप मच जाएगा, लेकिन इस बार न मोदी आएगा, न राजग। आइएनडीआइए की सरकार बनेगी तो संविधान और आरक्षण दोनों बचेगा। कांग्रेस पांच न्याय व 25 गारंटियों का अपना वादा पूरा करेगी।

पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजीत के पक्ष में जन-संवाद का आयोजन हुआ था। पूर्व निर्धारित समय से सवा घंटे विलंब से पहुंचे खरगे ने जब माइक संभाली तो मंच धारा-प्रवाह हो गया।

अपने राजनीतिक जीवन का किया उल्लेख

अपने 53 वर्षों के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इधर-उधर ताक-झांक में विश्वास ही नहीं और न ही मोदी की तरह सहानुभूति बटोरकर आगे बढ़ने की ललक है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के पुश्तैनी गांव में आगजनी में अपनी मां-बहन को खोने के बाद वे पिता के साथ बचपन में गुलबर्ग चले आए। वहां से संघर्षपूर्ण जीवन की शुरुआत हुई, लेकिन उस त्रासद-कथा का वे पहला उल्लेख पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद जीवन से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के बाद ही किए।

पीएम मोदी के चाय पर बेचने के दावे पर बोला हमला

मोदी की आलोचना में उस बात को दोहराते हुए खरगे कहते हैं कि ट्रेन में चाय बेचता था, माताजी ऐसी-वैसी थीं आदि की बातें कांग्रेस नहीं करती। सच्चाई तो यह है कि मोदी के पिता ठेकेदार थे और मोदी भी। नेहरू के मंत्रिमंडल में एक तिहाई सदस्य कांग्रेस के इतर वाले थे, क्योंकि गांधी-नेरूर लोकतंत्र के बीज को इस देश में गहराई तक रोपना चाहते थे। मोदी को तो सपने में भी गांधी परिवार आता है। ऐसा सोचने वाला देश का भला क्या करेगा।

दीपांकर ने भी सभा को किया संबोधित

जन-संवाद को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी आरक्षण छीनने का प्रयास कर रहे और हम उसका दायरा बढ़ाने का। आइएनडीआइए को सत्ता मिली तो आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाएगी, जैसे बिहार में हुआ। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह आदि मंचस्थ रहे।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav : PM मोदी के बयान को लेकर बिहार में मची सियासी खलबली, तेजस्वी ने लिखा पत्र; कहा- धमकियां देकर...

भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बिहार में झोंकी ताकत, ओवैसी की पार्टी भी लगा रही जोर

Categories: Bihar News

भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बिहार में झोंकी ताकत, ओवैसी की पार्टी भी लगा रही जोर

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 9:16pm

रमण शुक्ला, पटना। लोकसभा रण में आखिरी यानी सातवें चरण में चुनाव पहुंचते ही राजग में भाजपा तो आइएनडीआइए में कांग्रेस समेत प्रमुख दलों के शीर्ष स्टार प्रचारकों की नजर बिहार की आठ सीटों पर टिक गई है। ऐसा संकेत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगले तीन दिनों में प्रस्तावित जनसभा से मिल रही है।

वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोमवार को ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं हैं। पटना साहिब में कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा पाटलिपुत्र और आरा में क्रमश: राजद और भाकपा (माले) के प्रत्याशियों के पक्ष में राहुल की सभाएं होंगी।

एआइएमआइएम ने भी झोंकी ताकत

एआइएमआइएम (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बिहार में ताकत झोक दी है।

सातवें चरण में पाटलिपुत्र में संसदीय क्षेत्र से फारूकी राजा बतौर एआइएमआइएम प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं तो दूसरी सीट पर काराकाट में एआइएमआइएम की प्रत्याशी प्रियंका प्रसाद चौधरी हैं।

दोनों प्रत्याशी के लिए ओवैसी के साथ ही उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एक मात्र विधायक अख्तरुल ईमान भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

आठों सीट पर राजग का कब्जा

सातवें चरण वाले आठों की आठ पर सीटों पर वर्तमान में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का कब्जा है। इसमें पांच पर भाजपा (पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, सासाराम एवं बक्सर) के सांसद हैं। जबकि तीन सीट जदयू (नालंदा,जहानाबाद एवं काराकाट) जदयू के पास है। लेकिन अबकी बार इसमें से एक सीट काराकाट से रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं।

ऐसे में आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की कोशिश किसी भी सूरत में राजग की सीटों झटकने की है। इसी लक्ष्य के साथ इस बार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तक की सक्रियता बढ़ गई है।

यदुवंशियों को रिझाने आ रहे मोहन

भाजपा में नए नवेले यादव चेहरा के रूप में उभरे मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव की सोमवार को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहली बिहार आ रहे हैं। मोहन की पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में एक ही दिन में तीन जनसभा है।

अहम यह है कि तीनों की तीन जनसभा यादव बहुल क्षेत्रों में है। ऐसे में मोहन पर यदुवंशियों को रिझाने का दायित्व है। छह चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद यादवों के बीच मोहन को उतारने के पीछे भाजपा का सीधे-सीधे संदेश राजद प्रमुख लालू यादव के मतों को झटकना है।

कारण यह है कि सातवें चरण की आठ में दो सीटों पर कांटे की लड़ाई दिख रही है। इसमें पाटलिपुत्र के अलावा काराकाट संसदीय सीट सम्मिलित है।

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार हारने के बाद भी तीसरी बार जहां लालू यादव की बड़ी पुत्री मीसा भारती अपने मुंह बोले चाचा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को चुनौती दे रही हैं।

वहीं, काराकाट में भोजपुरी फिल्म स्टार एवं गायक पवन सिंह निर्दलीय ताल ठोंकने के कारण राजग के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

राजग से इस रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा हैं तो वामदल से आइएनडीआइए समर्थित राजाराम कुशवाहा हैं। ऐसे में इस सीट पर राजपूत मतों के बिखराव की संभवना बढ़ गई है।

इस वजह से भाजपा ने उपेंद्र की जीत सुनिश्चित करने के लिए इस सीट पर क्षत्रिय समाज के प्रमुख चेहरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आ रहे हैं। राजनाथ की 29 को काराकाट, पाटलिपुत्र एवं बक्सर संसदीय क्षेत्र में जनसभा होगी।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'हार के डर से मुझे जेल भेजने की...', PM Modi के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

Tejashwi Yadav: 'भैंस, मंगलसूत्र के रास्ते मुजरा तक आ गए प्रधानमंत्री', तेजस्वी ने PM Modi को लिखा 3 पन्ने का लेटर

Categories: Bihar News

'बिहारी बनाम गुजराती अस्मिता को इन्होंने जो हवा दी है...', विजय सिन्हा ने लालू-तेजस्वी को दी सख्त चेतावनी

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 8:43pm

राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि चुनाव की राजनीति से इतर अब बिहार के लोगों को लालू यादव और उनके शहजादे के बारे में विचार करना होगा। ये लोग वोट की ओट लेकर अपने काले कारनामों को छिपाने के चक्कर में अब घातक एजेंडा चलाने में जुट गए हैं। बिहारी बनाम गुजराती अस्मिता को इन्होंने जो हवा दी है, उससे देश में क्षेत्रवाद के आग की लपट उठ सकती है।

विजय सिन्हा ने कहा कि लोगों को आज भी याद है कि इनके 'माई- बाप' के जंगलराज के कारण पलायन के लिए विवश हुए प्रवासी बिहारियों को अपमान और कटुता का कैसा दंश झेलना पड़ता था। ये लोग एक बार फिर बिहारी समुदाय को क्षेत्रीय विद्वेष के उसी बुरे दौर में फिर से ले जाना चाहते हैं।

बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं शहजादे: तेजस्वी

सिन्हा ने कहा कि राजद का यह अपरिपक्व शहजादा मतिभ्रम में पड़कर इस प्रयास में जुट गया है कि एकबार फिर बिहार को 'तेल पिलावन लाठी भजावन' वाले लालटेन युग में ले जाकर राज्य को अपना जागीर बनाया जाए। लेकिन बिहार के लोग और खासकर हमारी युवा पीढ़ी अब उस अंधकार युग से काफी आगे निकल चुकी है।

सिन्हा ने कहा कि अब हर बिहारी चाहे वह देश के किसी भी हिस्से रह रहा हो आज विकसित भारत में कदम से कदम मिलाकर चलने वाला विकसित बिहार बनाने का संकल्प ले चुका है।

मंगल पांडेय ने बताया- कांग्रेस 40 साल में बहुमत क्यों नहीं पा सकी

बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लगभग 40 साल हो गए कांग्रेस को लोकसभा में अपने बल पर पूर्ण बहुमत नसीब नहीं हुई। वो दौर 1984 का था, जब कांग्रेस को अकेले स्पष्ट बहुमत हासिल हुई थी। वो भी तब जब उनके पक्ष में एक लहर थी। मगर वो लहर ज्यादा दिन टिक नहीं पाई।

मंगल पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने 1989 में बोफोर्स सरीखे एक बड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सत्ता गंवा दी। उस दौर के बाद आज तक वो अपने दम पर बहुमत के 272 का जादुई आंकड़ा नहीं छू पाए। साल दर साल कांग्रेस व उनका गठबंधन कमजोर होता चला गया। अब तो उनकी पार्टी अनेकों भ्रष्टाचार के आरोप में घिर चुकी है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया। 2004 एवं 2009 में भी कांग्रेस की जीत नहीं हुई थी, बल्कि उनके गठबंधन की जीत हुई थी। वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी की करिश्माई व्यक्तित्व एवं गांरटी ने उनके नेतृत्व पर भरोसा किया।

मंगल पांडेय ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 एवं 2019 में भाजपा को अकेले स्पष्ट बहुमत मिला। अबकी बार भाजपा अकेले 370 एवं एनडीए 400 पार का आंकड़ा छूने वाली है।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: 'नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें', प्रधानमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए नीतीश कुमार

'कॉलेजियम प्रणाली को खत्म खरेगा NDA', गृहमंत्री शाह की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Categories: Bihar News

Tejashwi Yadav: 'हार के डर से मुझे जेल भेजने की...', PM Modi के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 8:23pm

डिजिटल डेस्क, पटना। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को बक्सर में तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि चुनाव के बाद बिहार के शहजादे अपनी जमानत का काम देखेंगे। पीएम मोदी के इस बयान पर अब तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री हार के डर से चुनावी सभाओं में मुझे जेल भेजने की तारीख बता रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकर कर लिया है कि वे जांच एजेंसियों को अपना खिलौना समझते हैं। वे जब चाहें और जैसे चाहें अपनी इच्छानुसार विपक्ष के किसी भी नेता को मनगढ़ंत और काल्पनिक केस में जेल भेज सकते हैं।

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से पूछा कि प्रधानमंत्री क्या इसलिए संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं कि जो भी मेरे कोरे झूठ का विरोध करेगा, जो भी मेरी बात नहीं मानेगा और मेरी विफलताओं का पर्दाफाश करेगा, उसे सीधा जेल में डाल देंगे? क्या संविधान समाप्त करने की प्रधानमंत्री की यह सीधी स्वीकारोक्ति नहीं है?

बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग (आईएनडीआईए नेता) कहते ते कि अगर भ्रष्टाचारियों पर हाथ डाला तो मोदी की कुर्सी हिला डालेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि जिसने भी गरीबों को लूटा है, जिसने भी चोरी की है, कितना ही बड़ा शहजादा क्यों न हो, उसे जेल जाना ही पड़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जिसने भी नौकरी देने के नामपर बिहार के गरीबों की जमीन खाई है, उसके जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हेलीकॉप्टर का चक्कर लगाने का समय जैसे ही खत्म होगा, जेल का रास्ता तय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'कॉलेजियम प्रणाली को खत्म खरेगा NDA', गृहमंत्री शाह की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Nitish Kumar: 'नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें', प्रधानमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए नीतीश कुमार

Categories: Bihar News

Tejashwi Yadav: 'भैंस, मंगलसूत्र के रास्ते मुजरा तक आ गए प्रधानमंत्री', तेजस्वी ने PM Modi को लिखा 3 पन्ने का लेटर

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 7:45pm

राज्य ब्यूरो, पटना। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में तेजस्वी ने कहा है कि आप एक 34 साल के युवा से डर गए जो नौकरी दिलाने के लिए संघर्षशील है। आप उसे जेल भेजने की धमकी दे रहे है। क्या ऐसी धमकी देकर आप संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा रहे है?

तेजस्वी ने कहा कि पीएम मुद्दों की बजाय भैंस, मंगलसूत्र के रास्ते मुजरा तक आ गए। क्या इस विशाल हृदय वाले देश के प्रधानमंत्री की भाषा ऐसी होनी चाहिए? आपने सेना, रेलवे अन्य विभागों में सरकारी नौकरियां खत्म कर दीं। अब बताएं आरक्षण कहां जाएगा। तीन पन्ने के पत्र में नेता प्रतिपक्ष ने सूची संलग्न कर गुजरात में अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के तहत मुस्लिम समुदाय की जातियों को भी आरक्षण मिलने की बात कही है।

तेजस्वी ने लिखा कि चुनाव के मौसम में ही आप बिहार आते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं। अगस्त 2021 में आपके पास जातिवार गणना की मांग लेकर हम सभी आए थे। नीतीश की जदयू भी थी, लेकिन विधानसभा से पारित इस प्रस्ताव को आपने खारिज कर दिया।

तेजस्वी ने आगे कहा कि जातिवार सर्वे हम लोगों ने कराया और आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक किया। इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के बाद भी इसे स्वीकृत नहीं किया। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में अमित शाह से भी यह मांग की गई थी।

तेजस्वी ने आगे कहा कि पहले भी कह चुके हैं कि निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था कराएं, ताकि बहुजन, दलित और वंचितों को उनका हक मिल सके। चुनाव के दौरान नौकरी, आर्थिक सामाजिक न्याय, महंगाई, विशेष राज्य पर सवाल करता रहा, लेकिन आप रहस्यमय तरीके से चुप रहे।

तेजस्वी ने कहा कि दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और आदिवासी मानते हैं कि भाजपा और आप, बाबा साहब, बिरसा मुंडा, कांशीराम, लोहिया, मंडल कमीशन के वैचारिक दुश्मन हैं। चुनाव आएंगे और जाएंगे, लेकिन संविधान, देश की सामाजिक संरचना और इसकी बनावट पर अब और आघात मत कीजिए।

यह भी पढ़ें: 'कॉलेजियम प्रणाली को खत्म खरेगा NDA', गृहमंत्री शाह की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Nitish Kumar: 'नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें', प्रधानमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए नीतीश कुमार

Categories: Bihar News

'कॉलेजियम प्रणाली को खत्म खरेगा NDA', गृहमंत्री शाह की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 7:27pm

डिजिटल डेस्क, पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कोलेजियम प्रणाली पर बड़ा बयान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में वापस लौटने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति की 'अलोकतांत्रिक' कॉलेजियम प्रणाली को खत्म करने का नया प्रयास करेगा।

बिहार की काराकाट सीट से एनडीए समर्थित रालोमो उम्मीदवार ने क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में यह बयान दिया। कुशवाहा ने कहा कि कॉलेजियम प्रणाली अलोकतांत्रिक है, इसमें कई खामियां हैं। इसने वंचितों, ओबीसी, यहां तक कि ऊंची जातियों के गरीब वर्ग के लिए उच्च न्यायपालिका के दरवाजे बंद कर दिए हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में खंडपीठों की संरचना पर नजर डालें तो, कुछ सौ परिवार के सदस्यों का कब्जा है। यही कारण है कि मौजूदा राष्ट्रपति और से लेकर पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों ने इस विसंगतिपूर्ण प्रणाली की आलोचना की है।

2014 के विधेयक का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रह चुके कुशवाहा ने राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक, जिसे 2014 में लाया गया था, को याद करते हुए अफसोस जताया कि किसी कारण से, इसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

लालू यादव पर भी किया अटैक

इस दौरान रालोमो अध्यक्ष ने लालू यादव के सामाजिक न्याय के दावे पर भी निशाना साधा। रालोमो अध्यक्ष ने लालू यादव को लेकर दावा किया कि लालू यादव कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में मंत्री थे और पूरे कार्यकाल में उनके महत्वपूर्ण भी सहयोगी थे, लेकिन उन्होंने कॉलेजियम के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई।

राजद सुप्रीमो पर कसा तंज

राजद प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के घोटालों का जिक्र करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम ऐसे किसी व्यक्ति से ऐसे मुद्दों पर सैद्धांतिक रुख की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, जो जेल और जमानत के बीच झूलता रहता है।

कुशवाहा ने कहा कि यह एनडीए ही था, जिसने अलोकतांत्रिक कॉलेजियम प्रणाली सवाल उठाया। और यह एनडीए ही है, जो इस दिशा में प्रयास करना आगे भी जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी ने नीतीश को फिर दिया बड़ा झटका! इस कद्दावर नेता ने सैंकड़ों समर्थकों संग JDU से दिया इस्तीफा

Nitish Kumar: 'नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें', प्रधानमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए नीतीश कुमार

Categories: Bihar News

Nitish Kumar: 'नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें', प्रधानमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए नीतीश कुमार

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 6:30pm

जागरण टीम, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बार फिर जुबान फिसल गई। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि  उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार पटनासाहिब सीट से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी इच्छा है कि हम देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतें, और नरेंद्र मोदी जी फिर से मुख्यमंत्री बनें। देश का विकास हो, बिहार का विकास हो, सब कुछ हो।"

मौजूद नेताओं ने पकड़ी गलती

नीतीश कुमार की फिसली जुबान को मंच पर मौजूद नेताओं ने पकड़ लिया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने खुद को सुधारते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब है कि मोदी एक बार फिर देश के पीएम बनें। नीतीश ने कहा, "नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो हैं ही। हम तो कह रहे हैं कि वो आगे बढ़ें। हम यही चाहते हैं।"

पहले भी फिसल चुकी है जुबान

बता दें कि कुछ दिन पहले ही, चिराग पासवान के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने गलती से राम विलास के लिए वोट मांग डाला था। हालांकि जब उन्हें गलती का अहसास हुआ था तो खुद को सही किया था। गलती सुधारते हुए नीतीश ने कहा था, "फोटो रामविलास पासवान की लगी है, लेकिन अब वोट आपको रामविलास के बेटे चिराग के लिए करना है। 

इसके पहले भी नीतीश कुमार की कई रैलियों में जुबान फिसल चुकी है। नीतीश कुमार कई रैलियों में एनडीए के चार सौ से अधिक सीटें जीतने की जगह चार हजार सीटें जीतने का एलान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'PoK हमारा, हम उसे लेकर रहेंगे' बिहार में अमित शाह की हुंकार, कहा- एटम बम से नहीं डरते

Bihar Politics: तेजस्वी ने नीतीश को फिर दिया बड़ा झटका! इस कद्दावर नेता ने सैंकड़ों समर्थकों संग JDU से दिया इस्तीफा

Categories: Bihar News

Patna News: गर्लफ्रेंड के साथ घूमने गया था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 3:31pm

संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ। बिहार के पटना में एक युवक का शव अनीसाबाद रेलवे ट्रैक से परिजनों ने बरामद किया। युवक का सर कूचल हुआ था। परिजना युवक को लेकर एम्स भागे, जहां डाक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की सर कूचल कर उसके प्रेमिका के घर वालों ने कर दिया है।

प्रेमिका के परिजना बार बार धमकी दे रहे थे। शुक्रवार को मेरा भाई प्रेमिका के साथ घुमने गया था। उसके परिजनों को इस बात की जानकारी लग गई थी और फिर परिजनों ने शाम के समय धमकी दी थी। पुलिस ने एम्स में शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह लोग मूल रूप से अरवल कलेर थाना के समरिया गांव के रहने वाले हैं। शिवपुरी गर्दनीबाग में किराया का मकान लेकर रहते थे और किराना का दुकान खोल रखा था। इस दुकान पर युवराज और उसके पिता बैठते थे।

प्रेमिका के साथ घूमने गया था युवक

युवराज का मकान मालिक की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई थी और बार बार यह लोग धमकी दिया करते थे कि वह उनकी बेटी से बात करना बंद करे।

युवराज की बहन खुशबू ने बताया कि मेरा भाई प्रेमिका के साथ के घुमने गया था। जिससे लड़की के परिजनों ने देख लिया था और शाम के समय धमकी दिया था।

शाम 5 बजे रेलवे ट्रैक पर मिला शव

खूशबू ने बताया कि शनिवार को 11 बजे मेरा भाई दुकान से निकला मगर लौट कर नहीं आया शाम पांच बजे किसी ने फोन कर सूचना दिया कि उसकी हत्या कर शव को अलीनगर रेलवे लाईन पर फेंक दिया गया है।

सूचना मिलने पर हम सभी गये तो देखा कि मेरे भाई का सर कूचला हुआ है। हम सब उसे उठा कर एम्स ले लाए जहां डाक्टर से बताया कि वह मर चुका है।

परिजनों ने इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाना को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में सुरक्षित रखा दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करने की करवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: PPU PG Vocational Course Exam Form की डेट जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

PM मोदी के बयान पर बिहार में गरमाई सियासत, Tejashwi के बाद RJD का आया रिएक्शन; फायर ब्रांड नेता का फूटा गुस्सा

Categories: Bihar News

निशुल्क JEE-NEET कोचिंग में पढ़ाने के लिए सरकार दे रही 2 लाख की सैलरी, इस वेबसाइट पर आज ही करें अप्लाई

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 2:58pm

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के नौ प्रंडलों में संचालित निशुल्क कोंचिग (जेईई-नीट) में पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन की तिथि जारी किया है।

2026 के लिए इच्छुक योग्य शिक्षक तीन जून तक ईमेल आइडी facultybseb@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं।

ईमेल के माध्यम से योग्य शिक्षकों को अनुभव प्रमाण पत्र, सैलरी स्लिप का पीडीएफ तैयार कर तीन जून, रात्रि 11.30 बजे तक भेज सकते हैं या वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर दिए गए लिंक क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन तीन जून तक कर सकते हैं।

परीक्षा समिति ने कहा है कि चयनित शिक्षक को प्रतिमाह दो लाख रुपये भुगतान किया जाएगा। शिक्षकोंं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। साक्षात्कार आठ जून को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाईब्रेरी रोड, पटना में सुबह 11 बजे से होगा।

नीट व जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों का प्रत्येक माह होगा मॉक टेस्ट

राज्य के सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय के कक्षा 11 वीं और 12 वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा सफल होने के लिए प्रत्येक माह मॉक टेस्ट आयोजित काई जाएगी। ताकि बिहार के विद्यार्थी जेईई -नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा में अधिक से अधिक सफल हो सके। यह मॉक टेस्ट बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के देखरेख में ऑनलाइन आयोजित कराई जाएगी।

विभाग की ओर से फिलहाल नीट और जेईई की परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट आयोजित होगी। पटना जिले के 122 और राजधानी में 34 वैसे स्कूल है जहां ई-लाइब्रेरी और आइसीटी लैब की सुविधा उपलब्ध है वहीं पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट होगी।

सरकारी स्कूल के छात्रों को प्राथमिकता

मॉक टेस्ट में प्राथमिकता सरकारी स्कूलों के बच्चों को दी जाएगी। मॉक टेस्ट में निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

विभाग की ओर से यह मॉक टेस्ट विद्यार्थियों की प्रैक्टिस और कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। मॉक टेस्ट चयनित स्कूलों में चार पालियों में आयोजित की जाएगी।

दो जून से शुरू होगी मॉक टेस्ट

जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले वैसे विद्यार्थी जो नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनका प्री-मॉक टेस्ट 29 मई को आयोजित होगी। इसके बाद दो जून को मॉक टेस्ट आयोजित की जाएगी।

29 मई को जिले के 34 स्कूलों में प्री-मॉक टेस्ट आयोजित की जाएगी। वहीं, दो जून को जिले के 122 स्कूलों में मॉक टेस्ट आयोजित होगी। एक पाली में 120 मिनट का मॉक-टेस्ट होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के बयान पर बिहार में गरमाई सियासत, Tejashwi के बाद RJD का आया रिएक्शन; फायर ब्रांड नेता का फूटा गुस्सा

PPU PG Vocational Course Exam Form की डेट जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Categories: Bihar News

PM मोदी के बयान पर बिहार में गरमाई सियासत, Tejashwi के बाद RJD का आया रिएक्शन; फायर ब्रांड नेता का फूटा गुस्सा

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 1:48pm

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुनावी सभा में तेजस्वी यादव को जेल भेजने की धमकी पर राजद ने पलटवार किया है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मोदी जी लोकसभा चुनावों में बिहार के सबसे लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव को खुली धमकी देते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही वो तेजस्वी को जेल बंद कर देंगे।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि तेजस्वी यादव ने बिहार में पीएम का पसीना छुड़ा रखा है। प्रधानमंत्री कह रहे है कि तेजस्वी मुझे हराना चाहता है, इसलिए उसे जेल भेजना है।

शक्ति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह पूरे देश को बताना चाहिए कि उन्होंने तेजस्वी जी को धमकी किस हैसियत से दी है? क्या वो फिर अपनी किसी पालतू एजेंसी से तेजस्वी पर कोई मनगढ़ंत केस करवाएंगे? क्या यह प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक स्वीकारोक्ति है कि वे जांच एजेंसियों को अपनी मुट्ठी में लेकर घूमते हैं और जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे अपनी इच्छा अनुसार विपक्ष के किसी भी नेता को जेल में डाल सकते है? रेड व पूछताछ के नाम पर प्रधानमंत्री हैडलाइन मैनेजमेंट के एक्सपर्ट तो थे, लेकिन अब वो सीधे धमकी पर उतारू हो गए हैं।

शक्ति यादव ने प्रधानमंत्री के बयान पर किया पलटवार

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री इसलिए ही संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। क्योंकि कोई उनकी बात नहीं मानेगा, विरोध करेगा उसे सीधा जेल में डाल देंगे? क्या संविधान समाप्त करने की प्रधानमंत्री की यह सीधी स्वीकारोक्ति नहीं है? क्या प्रधानमंत्री यह कह रहे है कि वो न्यायालय को भी मैनेज कर किसी को भी जेल भेज सजा करा सकते है?

उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री बिहार और बिहारियों से इतनी नफरत क्यों करते है? कभी वो बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री का डीएनए खराब बताते है, कभी वो बिहारियों कहीं भी को अपमानित कर देते है। मोदी जी कान खोलकर सुन लो, यह बिहार है बिहार! बिहारी किसी बाहरी गुजराती से नहीं डरते? तेजस्वी यादव बिहारी है बिहारी आपकी गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें-

Bihar Train Late : उमस भरी गर्मी में बिहार जानी वाली ट्रेनें 10 घंटे लेट, सोशल मीडिया पर फूटा यात्रियों का गुस्सा

KK Pathak : बिहार के इस जिलों में हेडमास्टर सहित 11 शिक्षकों का कटा एक हफ्ते का वेतन, ये था कसूर

Categories: Bihar News

PPU PG Vocational Course Exam Form की डेट जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 12:36pm

जागरण संवाददाता, पटना। PPU PG Vocational Exam Form पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पीजी वोकेशनल सेमेस्टर टू (2023-25) और चतुर्थ (2022-24) में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. मनोज कुमार के अनुसार 26 से 29 मई तक फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे।

जनरल और बीसी टू श्रेणी के विद्यार्थियों को 1,520 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 940 रुपये शुल्क देना होगा। सेमेस्टर चार के विद्यार्थियों को जनरल व बीसी टू श्रेणी के विद्यार्थियों को 2,420 व आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 1,840 रुपये जमा करना होगा।

खुद से भी आवेदन कर सकते आवेदन

विद्यार्थी खुद से भी आवेदन कर सकते हैं, जिनका डेटा नाट फाउंड हो रहा वे परीक्षा फॉर्म भरने से पूर्व पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करेंगे। इसके बाद इसे भरकर अपने विभाग में जाकर वहां से जांच कराएंगे। इसके बाद पीपीयू के काउंटर पर इसे जमा करेंगे।

विश्वविद्यालय ने कहा कि यूजी रेगुलर व वोकेशनल कोर्स पार्ट वन (बैक व प्रमोटेड) के साथ 2023-26 के विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर पाएं हैं वे अपना आवेदन पीपीयू के काउंटर नंबर एक पर आ कर जमा करेंगे।

स्नातक में नामांकन के लिए अब आवेदन चार तक 

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने एक जून को पटना और नालंदा में लोकसभा चुनाव होने के कारण चार वर्षीय स्नातक (सत्र 2024-28) में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। घोषित नए तिथि के अनुसार, विद्यार्थी चार जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित थी।

ये भी पढ़ें-

KK Pathak के ऑर्डर को भी दिखाया ठेंगा! सख्त निर्देश के बाद शिक्षक नहीं आ रहे बाज, लगातार कर रहे ये काम

Bihar Bijli News: बिजली विभाग का एक और एक्शन, पहले FIR फिर ठोक दिया जुर्माना; ये है आरोप

Categories: Bihar News

Tejashwi Yadav : PM मोदी के बयान को लेकर बिहार में मची सियासी खलबली, तेजस्वी ने लिखा पत्र; कहा- धमकियां देकर...

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 9:18am

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने भाषणों में लगातार केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और निर्णय पर सवाल उठाते रहे हैं। अपनी चुनावी सभाओं में तेजस्वी लगातार जातिगत गणना, आरक्षण, संविधान समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री पर हमलावर रहे हैं।

इसी कड़ी में अब जबकि सातवें चरण का चुनाव होना है इसके ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने जातिगत गणना, संविधान, निजी क्षेत्र में आरक्षण समेत उन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से अपना पक्ष रखकर देश को बताने की मांग उठाई है।

चुनावी मौसम में ही आप बिहार आते हैं- तजस्वी यादव

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)ने पत्र में लिखा कि चुनावी मौसम में ही आप बिहार आते हैं। कल आप फिर बिहार आए और एक बार फिर आपने सभी लोगों को भ्रमित करने की असफल कोशिश की। मैं आपके समक्ष कुछ बातें रखना चाहता हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री जी! आपको याद होगा कि बिहार से हम सब अगस्त 2021 में आपके पास जातिगत जनगणना की मांग को लेकर आए थे। नीतीश (Nitish Kumar) जी की जदयू समेत और भी दल मेरी इस मांग के पक्ष में थे। जातिगत जनगणना का प्रस्ताव मेरी ही पहल पर सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में पास कराया गया।

उन्होंने आगे लिखा कि हम सभी ने मिलकर आपसे जातिगत जनगणना की मांग की थी, लेकिन आपने एकदम हमारी यह मांग ठुकरा दी थी। हम सबको पीड़ा हुई आपकी संवेदनशून्यता से लेकिन क्या ही कहे।

जब हम बिहार में सरकार में आए तो हमने सरकार में आते ही राज्य के खर्चे पर जातिगत सर्वेक्षण कराया।

हकीकत से आपको भी अवगत कराया गया- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि उसकी हकीकत से आपको भी अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री (Modi) जी, हमने उस सर्वेक्षण के आलोक में आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत तक बढ़ाया और आपसे बार-बार गुजारिश करते रहे और हाथ जोड़कर मांग करते रहे कि इसको संविधान की नौंवी अनुसूची में डालिये, लेकिन प्रधानमंत्री जी, मूलतः आप पिछड़ा और दलित विरोधी मानसिकता के हैं।

उन्होंने कहा कि आपने हमारी इस महत्वपूर्ण आग्रह जिसके पक्ष में बहुजन स्वर था पर आपने कोई विचार नहीं किया। 10 दिसंबर 2023 को पटना में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री से भी इसकी मांग की गयी थी। आप उनसे पूछ सकते हैं।

तेजस्वी ने आगे लिखा कि आज आप बिहार आये और यहां आ कर के आप जितनी कुछ आधारहीन, तथ्यहीन और झूठी बातें कर सकते थे, आपने की। अब आपसे अपेक्षा नहीं है कि आप अपने पद की गरिमा का ख़्याल रख विमर्श को ऊंचा रखेंगे। लेकिन आज आप “भैंस, “मंगलसूत्र” के रास्ते होते हुए “मुजरा” तक की शब्दावली पर आ गए।

आरक्षण खत्म करने का एक नायाब तरीका ढूंढा- तेजस्वी यादव

Bihar News उन्होंने कहा कि सच कहूं तो हमें आपकी चिंता होती है। क्या इस विशाल हृदय वाले देश के प्रधानमंत्री जी कि भाषा ऐसी होनी चाहिए? आप सोचिए और निर्णय कीजिए मुझे और कुछ नहीं कहना है।

आपने बाबा साहेब का आरक्षण खत्म करने का एक नायाब तरीका ढूंढा है। क्योंकि संविधान की धारा 15 और धारा 16 के तहत आरक्षण सरकारी नौकरियों में मिलता है।

तेजस्वी ने कहा कि आपने रेलवे, सेना और अन्य विभागों से सरकारी नौकरियां ही खत्म कर दीं, तो फिर आरक्षण की अवधारणा कहा जाएगी लेकिन ये गंभीर चिंता आपकी प्राथमिकताओं में है ही नहीं।

उन्होंने कहा कि हम तो आप से कई बार आग्रह कर चुके हैं - संसद में, सड़क पर, सदन में, कि आप प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की व्यवस्था करिए ताकि एक व्यापक बहुजन आबादी दलित समुदाय और अन्य वंचित समूहों को उनको उनका वाजिब संवैधानिक हक मिले।

आपकी भाषा और भाव मूलतः गरीब विरोधी है- तेजस्वी

तेजस्वी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी! पांच किलो राशन को भी आप 'मुफ्त' कहते रहते हैं। यह तो हमारे देश के नागरिकों का संविधान प्रदत्त न्यूनतम अधिकार है। आपकी भाषा और भाव मूलतः गरीब विरोधी है। मैं आपसे लगातार नौकरी, आर्थिक-सामाजिक न्याय और मंहगाई और बिहार को विशेष राज्य पर सवाल करता रहा हूँ लेकिन आपकी रहस्यमयी चुप्पी समस्त बिहारवासियों को हताश कर रही है।

उन्होंने कहा कि आपसे कितनी बातें कहूं ? बस इतना कह सकता हूँ की बस अब चुनाव का एक ही चरण बचा है। हमारी जो भी मांग है आरक्षण को लेकर , संविधान को लेकर और आर्थिक सामाजिक न्याय के संदर्भ में उन सब पर ग़ौर फरमाइए। सीधे तौर पर आकर कहिए कि आप अपने प्रेरणा स्रोत गुरुजी गोलवलकर की “बंच ऑफ़ थॉटस” किताब से सहमत नहीं है। क्या आप कह पायेंगे?

तेजस्वी ने कहा कि यह भी कह दीजिये की आप पिछड़े, अत्यंत पिछड़े, दलित, तमाम वर्गों को उनका समुचित आरक्षण प्राइवेट सेक्टर में भी देने की मांग से सहमत हैं। अगर आपसे यह सब नहीं कहते बन रहा है, तो जनता समझ लेगी कि आपकी चुनावी भाषणों का गिरता पैमाना ही आपकी राजनैतिक सोच का सही प्रतिबिम्ब है।

तेजस्वी ने कहा कि कौन भूल सकता है कि 1990 में जब मंडल कमीशन लागू हुआ था तब मंडल कमीशन के विरोध में आप आडवाणी जी के साथ आरक्षण विरोधी रथ के सारथी थे। बहुजन दलित समुदाय कैसे भूल जाएँ?

गुजरात में मुस्लिम समुदाय की जातियों को भी आरक्षण मिलता है- तेजस्वी 

उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि समस्त दलित/पिछड़ा-अतिपिछड़ा और आदिवासी जानते है कि बीजेपी और आप बाबा साहेब, बिरसा मुंडा, मान्यवर कांशीराम लोहिया जी और मंडल कमीशन के कट्टर वैचारिक दुश्मन है। भाषण नहीं अपने एक्शन से बतायें श्रीमान जी। और हां!

उन्होंने कहा कि इस पत्र के साथ मैं गुजरात में ओबीसी कैटगरी के अंतर्गत मुस्लिम जातियों की सूची भी संलग्न कर रहा हूं I शायद आपको ज्ञान और ध्यान भी ना रहा हो कि गुजरात में मुस्लिम समुदाय की जातियों को भी आरक्षण मिलता है। आप 13 बरस से ज्यादा अरसे तक इस राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं I अतः भ्रम फ़ैलाने और नफरत परोसने की राजनीति से परहेज करिए।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने की बजाय आप युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए संघर्षशील एक 34 के युवा तेजस्वी को जेल भेजने की धमकी दे रहे है। क्या ऐसी धमकी देकर आप संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा रहे है? चुनाव आएंगे और जाएंगे लेकिन संविधान, देश की सामाजिक संरचना और इसकी बनावट पर अब और आघात मत कीजिए।

यह भी पढ़ें-

LJPR उम्मीदवार वीणा देवी पर पारू में हमला, पिस्टल दिखा जान से मारने की धमकी; शिकायत के बाद मची हलचल

Bihar Weather : बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, बांग्लादेश से आज टकराएगा तूफान; इन जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट

Categories: Bihar News

Bihar Weather : बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, बांग्लादेश से आज टकराएगा तूफान; इन जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट

Dainik Jagran - May 26, 2024 - 8:12am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रविवार की रात बांग्लादेश के तटीय इलाके से टकराएगा। इसका प्रभाव राज्य के वातावरण पर भी पड़ेगा और सोमवार से प्रदेश के तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान में तूफान बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग से गुजर रहा है।

तूफान के कारण प्रदेश के कुछ भागों में तेज हवा चलने के साथ वर्षा भी हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को भीषण गर्मी से प्रदेश का अधिकांश भाग तपता रहा। शनिवार को बक्सर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। बक्सर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बांका में राज्य में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी में अधिकतम तापमान 40.9 एवं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी राज्य में भीषण गर्मी जारी रहेगी।

राजधानी में सुबह से ही पसीने छुड़ाती रही गर्मी

Bihar News राजधानी समेत पूरे प्रदेश का वातावरण आजकल काफी गर्म है। शनिवार की सुबह से ही तीखी धूप एवं उमस ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया। दोपहर में तो हवा इतनी गर्म हो गई कि सड़कों पर चलने पर लगता था कि बदन झुलस जाएगा। इसका असर राजधानी की सड़कों पर भी दिखा। दोपहर में बहुत कम लोग सड़कों पर दिखाई पड़े। दिन में राजधानी के बाजारों में भी भीड़ कम रही। सूर्यास्त के बाद भी हवा गर्म थी।

समय से राज्य में मानसून आने की उम्मीद

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष समय से ही राज्य में मानसून आएगा। सामान्यत: राज्य में मानसून का आगमन 14 एवं 15 जून को होता है। इस वर्ष राज्य में मानसून की अच्छी वर्षा होने की उम्मीद की जा रही है। प्राय: राज्य में एक हजार मिलीमीटर वर्षा होती है। वर्तमान में प्री-मानसून का दौर है। इस समय भी प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो रही है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'बाप रे बाप! डॉक्टर के पास ले चलो, दुनिया क्या सोच रही होगी', PM Modi के बयानों पर भड़की RJD

Bihar News : दमन में काम करता था युवक, अचानक गांव में पेड़ से लटका मिला शव, घर वालों को मिली सूचना तो उड़ गए होश

Categories: Bihar News

बिहार में 82 हजार बलों की कड़ी सुरक्षा में हुई वोटिंग, दबोचे गए 107 उपद्रवी; आचार संहिता के 65 मामले भी दर्ज

Dainik Jagran - May 25, 2024 - 10:41pm

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को आठ सीटों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। बाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, वैशाली, सिवान, महाराजगंज और गोपालगंज में 82 हजार से अधिक बलों की सुरक्षा में वोट डाले गए। इसमें 61 हजार 800 केंद्रीय व बिहार पुलिस के सुरक्षा बलों के साथ 20 हजार 800 गृहररक्षक बलों की तैनाती की गई थी।

मतदान के दौरान पुलिस-प्रशासन ने कुल 107 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें सर्वाधिक 42 को सिवान से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, शिवहर से 21, गोपालगंज से 20, पूर्वी चंपारण से 15 और बगहा से नौ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, छठे चरण में नेपाल एवं उत्तरप्रदेश की सीमा और दियारा व नक्सली क्षेत्र प्रमुख चुनौती रहे। बगहा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी की नेपाल से लगी करीब 285 किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 136 चेकपोस्ट बनाए गए थे।

इसके अलावा, बगहा, सिवान, सारण और गोपालगंज की यूपी से लगी करीब 295 किमी सीमा पर 57 चेकपोस्ट बनाकर निगरानी की गई। बाल्मीकिनगर के 54 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित इलाकों में थे, जहां सशस्त्र बलों के साथ सैटेलाइट फोन और बम निरोधक दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

गंडक, बूढ़ी गंडक, सरयू, बागमती जैसी नदियों के दियारा एवं दुर्गम क्षेत्र में नदी गश्ती की व्यवस्था रही। एसडीआरएफ के 10 बोट पर 40 जवानों के साथ स्थानीय स्तर पर 80 नावों को चुनाव कार्य में लगाया गया था। दियारा में गश्ती के लिए 20 अश्वारोही दल भी लगाए गए थे।

आचार संहिता के 65 मामले दर्ज

छठे चरण में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 5560 संवेदनशील एवं असुरक्षित टोलों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की गई थी। संदिग्धों की रोकथाम के लिए 201 अंतर जिला चेकपोस्ट भी बनाए गए। मतदान तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 65 मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस-प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 11 हजार 791 गैर जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया है, जबकि 68 हजार से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

वहीं, 1361 लोगों पर सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने 299 अवैध हथियारों की बरामदगी की है तथा 12 हजार लाइसेंस प्राप्त हथियारों को जमा कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Lalu Yadav: लालू यादव ने PM Modi से पूछे 8 तीखे सवाल, मीडिया पर भी उठाया सवाल

Bihar Sixth Phase Voting: बिहार में छठे चरण का मतदान खत्म, 55.45 प्रतिशत हुई वोटिंग, पश्चिम चंपारण रहा अव्वल

Categories: Bihar News

Bihar Politics: 'भारत को कैसा प्रधानमंत्री चाहिए? दमदार या...' PM Modi ने बिहार की जनता से पूछा सीधा सवाल

Dainik Jagran - May 25, 2024 - 10:29pm

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सातवें चरण के चुनाव वाले पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बिक्रम कृषि फार्म हाउस से मुसलमानों को आरक्षण देने को लेकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष। साथ ही बंगाल में पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों में बांटने पर प्रश्न खड़े किए।

पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव को एक बार फिर विजयी बनाने की अपील करते हुए मोदी ने जनसमूह पूछा कि भारत को कैसा पीएम चाहिए ? दमदार.. देश का दम दुनिया के सामने दमखम के साथ रखने वाला या...।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इनकी योजना पांच साल में पांच पीएम देने की है। ऐसें में इस देश का क्या होगा। दावेदार कौन-कौन है....गांधी परिवार का बेटा, सपा वाले परिवार का बेटा, नेशनल कांफ्रेंस वाले का बेटा, एनसीपी परिवार की बेटी, टीएमसी वाले का भतीजा, आप वाले की पत्नी, राजद वाले का बेटा या फिर बेटियां।

उन्होंने कहा ये सारे परिवारवादी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर म्यूजिकल चेयर खेलना चाहते हैं। आइएनडीआइए को घेरते हुए कहा कि घोर परिवारवादी आपका, आपके परिवार का आपके बिहार का और देश का भला नहीं कर सकते हैं ?

मोदी-मोदी के नारों से अभिभूत दिखे पीएम मोदी

इससे पहले जनसमूह को मगही में प्रणाम निवेदित करते हुए बिहार भाजपा के संस्थापक एवं भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र को नमन करते हुए संबोधन शुरू किया।

इस बीच जनसमूह की ओर से मोदी मोदी के गूंज के साथ स्वागत से अभिभूत होकर प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा लग रहा है, आप लोग मनेर का ज्यादा लड्डू खा कर आ आए हो।

उन्होंने कहा कि आप लोग के अभिवादन से साफ है कि चुनाव के नतीजे क्या आने वाले हैं। एग्जिट पोल भी आने लगे हैं। आप लोगों के उत्साह को देख आइएनडीआइए वाले ईवीएम को कोसने लगे हैं।

एक तरफ मोदी एक तरफ आईएनडीआईए 

उन्होंने कहा कि एक ओर 2024 के चुनाव में 24 घंटे मेहनत करने वाला मोदी है तो दूसरी ओर 24 झूठ बोलने वाला आईएनडीआईए वाले। विपक्ष के भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई जेल में विश्राम कर हैं तो कोई जेल से जमानत पर बाहर घूम रहे हैं।

लालू यादव पर किया अटैक

इस दौरान विपक्ष की चुटकी ली और कहा कि ये परिवारवादी लोग हैं। आप लोगों को कभी भला नहीं कर सकते हैं। वोट लेकर आपको ठगते रहेंगे। फिर लालू परिवार पर नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये वो लोग हैं।

पूछा- कैसा पीएम चाहिए?

इस दौरान प्रधानमंत्री ने 'अपना काम बनता, भार में जाए जनता...' के नारे लगवाए। भारत को कैसा पीएम चाहिए भीड़ से मोदी- मोदी जवाब मिला...। प्रधानमंत्री स्वयं को अति पिछड़ा का बेटा बताने से भी नहीं चुके। आरक्षण के तार को छेड़ा।

उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए वाले ओबीसी, ईबीसी एवं अनुसूचितों के आरक्षण को समाप्त कर वोट जिहाद वाले वोट बैंक को देना चाहते हैं। आरक्षण पर डाका डालने के प्रयास में जुट गए हैं। अब वोट जिहाद के लिए काम करने में जुट गए हैं। अपने वोट बैंक को खुश करने का षडयंत्र शुरू कर दिया। अल्पसंख्यक संस्थानों के नामांकन में एक भी ओबीसी, ईबीसी एवं अनुसूचितों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया।

ईवीएम पर सवाल उठाने पर दिखाया आईना

प्रधानमंत्री ने कहा कि आइएनडीआइए वाले जब सोते-जागते ईवीएम को गाली देना शुरू कर दें तो समझिए की एक्जिट पोल का रिजल्ट आ गया है।

उन्होंने कहा कि चार जून को देश में नया रिकार्ड बनेगा। मोदी आत्म निर्भर भारत बनाने में जुटा है, देश की सुरक्षा बढ़ाने में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ आइएनडीआइए वाले के पास काम नहीं है, समय ही समय है। देशवासियों ने उनकी छुट्टी कर दी है।

शीर्ष नेता रहे मौजूद

इससे पहले जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर एवं पाटलिपुत्र के प्रत्याशी रामकृपाल यादव जनसभा को संबोधित किया। मंच संचालन पूर्व विधायक ऊषा विद्यार्थी ने किया।

यह भी पढ़ें: Bihar Sixth Phase Voting: बिहार में छठे चरण का मतदान खत्म, 55.45 प्रतिशत हुई वोटिंग, पश्चिम चंपारण रहा अव्वल

Lalu Yadav: लालू यादव ने PM Modi से पूछे 8 तीखे सवाल, मीडिया पर भी उठाया सवाल

Categories: Bihar News

Bihar Politics: 'LED के जमाने में लालटेन लेकर घूम रहे', PM Modi का Lalu Yadav पर कटाक्ष; I.N.D.I.A के लिए कह दी ऐसी बात

Dainik Jagran - May 25, 2024 - 9:58pm

राज्य ब्यूरो, पटना। पीएम मोदी शनिवार 25 मई को पटना, काराकाट और बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

लालू यादव का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि एलईडी बल्ब के जमाने में बिहार में लालटेन लेकर घूम रहे हैं, यह लालटेन बिहार के केवल एक ही घर में रोशनी करती है। इस लालटेन ने बिहार में अंधेरा फैलाया है, लेकिन अब अब मोदी जनता के बिजली बिल को शून्य करने के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लेकर आया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जाएगा और हर व्यक्ति अपनी आवश्यकता अनुसार बिजली का प्रयोग करेगा एवं अतिरिक्त बिजली सरकार को बेचकर कमाई भी कर पाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता अब तक बिजली का बिल देती थी, लेकिन अब बिजली से कमाई करेगी। सोलर पैनल लगाने के लिए भी इस योजना के तहत हर परिवार को 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करने की भी अपील की।

मतदाताओं से अधिक से अधिक वोटिंग की अपील

प्रधानमंत्री ने शनिवार को छठे चरण वाले आठ सीटों के मतदाताओं को प्रोत्साहित किया। मोदी ने कहा कि यह चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश का प्रधानमंत्री का चयन करने का चुनाव है। जनता का एक वोट इतना वजनदार है कि पाटलिपुत्र में बैठी जनता दिल्ली का निर्णय करेगी।

आइएनडीआइए वाले को मुजरा करना है, तो करें

आइएनडीआइए वाले संविधान बदल कर पूरे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आइएनडीआइए वाले को अपने वोट बैंक की गुलामी करनी है तो करें, उनके घर जाकर मुजरा करना है तो करे, लेकिन जब तक मोदी जिंदा है, एससी, एसटी और ओबीसी के हक को छीनने नहीं दूंगा। मोदी के लिए संविधान और बाबा साहेब की भावना सर्वोपरि है। इनके हक के लिए लड़ता रहूंगा। यह मोदी की गारंटी है।

वोट जिहाद के षड्यंत्र का लगाया आरोप

मोदी ने कहा कि वोट जिहाद के षड्यंत्र का पर्दाफाश कलकत्ता उच्च न्यायालय ने किया है। आइएनडीआइए वालों ने पश्चिम बंगाल में 77 मुस्लिम जातियों को ओबीसी का दर्जा दे दिया और सरकारी नियुक्तियों में ओबीसी एवं अति पिछड़ों को मिलने वाला लाभ इन 77 मुस्लिम जातियों में बांट दिया। कांग्रेस ने कर्नाटक में रातों रात पूरे मुस्लिम समुदाय को ओबीसी घोषित कर किया। मोदी हर गरीब के बच्चे का पेट भरने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'बाप रे बाप! डॉक्टर के पास ले चलो, दुनिया क्या सोच रही होगी', PM Modi के बयानों पर भड़की RJD

Bihar Sixth Phase Voting: बिहार में छठे चरण का मतदान खत्म, 55.45 प्रतिशत हुई वोटिंग, पश्चिम चंपारण रहा अव्वल

Categories: Bihar News

'I.N.D.I.A गठबंधन को मिल चुकी हैं 272 सीटें', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा

Dainik Jagran - May 25, 2024 - 9:20pm

राज्य ब्यूरो, पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा है कि हार के डर से भाजपा और सहयोगी दलों के नेता नींद की गोली खाने लगे हैं। यही कारण है कि असम सहित देश भर में नींद की गोली की कमी हो गई है। खेड़ा शनिवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे पर कहा कि उन्हें (भाजपा) को 200 से भी कम सीटें मिलेंगी। कांग्रेस और आइएनडीआइए को उम्मीद से ज्यादा जनता का समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सालाना 30 लाख नौकरी की गारंटी पर नौजवानों में बहुत अधिक उत्साह है। आत्मनिर्भर भारत के नाम पर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन पर निर्भर करा दिया।

किया दावा- गठबंधन को मिल चुकी हैं इतनी सीटें

खेड़ा ने कहा कि देश में सरकार बदल रही है। पिछले पांच चरणों के चुनाव में ही देश भर में कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के दलों को 272 से अधिक सीटें मिल चुकी हैं। चार जून को रिजल्ट इंडी गठबंधन के पक्ष में आना तय है।

पीएम मोदी पर लोगों को साइडलाइन करने का लगाया आरोप

खेड़ा ने कहा कि 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्हें लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं जरूरत नहीं रही। बाद में उन्हें आरएसएस की भी जरूरत नहीं रही।

पीएम मोदी पर पद की गरिमा करने का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री चुनावी भाषण में अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में सरकार की उपलब्धियां नहीं गिना रहे। बल्कि मछली, मंगलसूत्र की बात कर रहे। प्रधानमंत्री के बयान पर पूरा विश्व हंस रहा है। उन्होंने पद की गरिमा कम की है। इस मौके पर आलोक शर्मा, प्रेमचंद्र मिश्र, राजेश राठौर, डॉ मधुबाला, प्रो.अंबुज किशोर झा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Bihar Sixth Phase Voting: बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, 55.45 प्रतिशत हुआ मतदान, यहां पढ़ें किस सीट का कैसा रहा हाल

Bihar Politics: 'बाप रे बाप! डॉक्टर के पास ले चलो, दुनिया क्या सोच रही होगी', PM Modi के बयानों पर भड़की RJD

Categories: Bihar News

Bihar Politics: 'बाप रे बाप! डॉक्टर के पास ले चलो, दुनिया क्या सोच रही होगी', PM Modi के बयानों पर भड़की RJD

Dainik Jagran - May 25, 2024 - 5:12pm

एएनआई, पटना। राज्यसभा सांसद और राजद के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने पीएम मोदी के बयानों पर आपत्ति जताई है। राजद नेता ने कहा कि पहले मैं प्रधानमंत्री के बयानों से असहमत होता था, लेकिन अब मुझे चिंता होने लगी है। वे (पीएम मोदी) मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं, दुनिया में क्या सोचा जा रहा होगा कि मेरे देश के प्रधानमंत्री की राजनीतिक जबान मंगलसूत्र, भैंस, मछली मटन मुजरा है? प्रधानमंत्री आखिर कौन-सी फिल्में देखकर ऐसे डायलॉग लिख रहे हैं....?

मनोज झा ने आगे कहा कि अगर कोई यह कहे कि मैं दिव्य रास्ते से आया हूं, मेरा जन्म बायोलॉजिकल तरीके से नहीं हुआ है, अगर हम और आप ये बात कहें तो लोग कहेंगे कि इसे डॉक्टर के पास ले चलो...।

#WATCH पटना: राजद नेता मनोज झा ने कहा, "मैं पहले प्रधानमंत्री से असहमत होता था... अब मुझे प्रधानमंत्री की चिंता हो रही है। वे मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं, दुनिया में क्या सोचा जा रहा होगा कि मेरे देश के प्रधानमंत्री की राजनीतिक जुबान कैसी है... कौन सी फिल्में देख देख कर ये… https://t.co/0HXqL2eEQ9 pic.twitter.com/h6IPKPMboa

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

मुस्लिम आरक्षण पर दिए बयान पर भी उठाया सवाल

मुस्लिम आरक्षण पर पीएम मोदी के आरोपों पर मनोज झा ने कहा कि मैं बार-बार कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट पढ़िए। मंडल कमीशन की रिपोर्ट में तीन हजार सात सौ 43 जातियां हैं और उनमें गैर हिंदू जातियां भी हैं, जिन्हें आरक्षण देने की सिफारिश की गई है। गुजरात में जहां प्रधानमंत्री मोदी सालों तक मुख्यमंत्री रहे, वहां मुस्लिम समुदाय की जातियों की लंबी लिस्ट है, जिन्हें आरक्षण दिया गया है। क्या वे इसे नकार देंगे?

यह भी पढ़ें: कौन कर रहा मुजरा? PM मोदी ने भरी सभा में किसकी तरफ किया इशारा, यादव समेत इन वर्गों को दिया बड़ा संदेश

इंडी गठबंधन में PM पद के कौन-कौन दावेदार? बिहार में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया सबकुछ, बढ़ी सियासी हलचल

Categories: Bihar News

Bihar News: पटना में होटल से डेढ़ साल का बच्चा चोरी होने से हड़कंप, फरार कर्मचारी की तलाश में जुटी पुलिस

Dainik Jagran - May 25, 2024 - 4:01pm

जागरण संवाददाता, पटना। पटना जंक्शन के पास स्थित एक होटल से शुक्रवार की सुबह डेढ़ वर्षीय मासूम के चोरी का मामला सामने आया है। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद बच्चा नहीं मिला, तब उसकी मां कोतवाली पहुंची। उसने होटल के एक कर्मचारी पर संदेह जताया है, जो खोजबीन शुरू होते ही फरार हो गया।

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक बिपिन महतो (सीतामढ़ी) और कर्मचारी अशोक कुमार (हजारीबाग, झारखंड) को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

थानेदार राजन कुमार ने बताया कि महिला ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस छानबीन में जुट गई।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली है महिला

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपने मासूम बेटे के साथ दिल्ली से पटना आई थी। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के वर्धमान की रहने वाली है। उसने दसवीं तक पढ़ाई की है। हालांकि, दिल्ली में रहकर घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती है।

उसने पुलिस को बताया कि दिल्ली में एक युवक के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में थी। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका साथी शादी से मुकर गया और उसे छोड़कर फरार हो गया। उसने बच्चे को जन्म दिया और तब से अकेले ही उसका भरण-पोषण कर रही है।

इसलिए कर्मचारी पर बच्चे को गायब करने का शक

महिला ने बताया कि वर्धमान जाने के लिए वह दिल्ली से पटना आई थी। यहां सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेन से उतरी और पास के ही एक होटल में नाश्ता करने गई। तभी, होटल के एक कर्मचारी ने उससे बच्चा ले लिया और कहा कि तुम यहां नाश्ता करो, बच्चे को अंदर सुला देता हूं।

उसकी बातों पर यकीन कर उसने बच्चे को सौंप दिया। जब नाश्ता कर उठी तो कर्मचारी वहां नहीं था। उसने जिस कमरे में बच्चे को रखा था, उस पर ताला लगा था। ताले को खुलवा कर देखा तो वहां बच्चा नहीं था।

29 अप्रैल को लापता 3 माह के बच्चे का नहीं मिला कोई सुराग 

कोतवाली थाना क्षेत्र में बुद्ध मार्ग स्थित बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल के समीप 29 अप्रैल से लापता तीन महीने के बच्चे का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

इस मामले में चार लोगों को आरोपित किया गया था। सभी आरोपित समस्तीपुर के निवासी हैं। एक मई को बच्चे के पिता संतोष सिंह के बयान पर प्राथमिकी की गई थी।

बच्चे के माता-पिता पुलिस के वरीय अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाते थक गए, लेकिन बच्चा बरामद नहीं हो सका।

करीब एक वर्ष पूर्व सिन्हा लाइब्रेरी रोड में फुटपाथ पर रहने वाले एक परिवार का एक वर्षीय बालक चोरी हो गया था। उसका भी पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें: इंडी गठबंधन में PM पद के कौन-कौन दावेदार? बिहार में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया सबकुछ, बढ़ी सियासी हलचल

Patna News : सुलेशन सूंघ-सूंघ कर क्राइम से नाता जोड़ रहे बच्चे, पटना में ऐसे पनप रहा नशे का कारोबार

Categories: Bihar News

Bihar News : मोस्ट वांटेड नक्सली राजकुमार भोजपुर जिले से गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा STF के हत्थे

Dainik Jagran - May 25, 2024 - 1:53pm

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Crime News बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने भोजपुर से वांछित नक्सली राजकुमार सिंह उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला जी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर एसटीएफ और भोजपुर जिला बल ने भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नक्सली को गिरफ्तार किया।

नक्सली राजकुमार सिंह के विरुद्ध भोजपुर और औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई नक्सली कांड दर्ज हैं।

नक्सली राजकुमार उक्त नक्सली हमले का भी आरोपित

वर्ष 2018 में औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत ग्राम सुदी बिगहा में एमएलसी राजन सिंह के घर पर नक्सलियों ने हमला कर उनके चाचा की हत्या की थी। इस दौरान परिसर में खड़े वाहनों में भी आग लगा दिया गया था। नक्सली राजकुमार उक्त नक्सली हमले का भी आरोपित है।

इसके एक दिन पूर्व एसटीएफ ने औरंगाबाद से नक्सली संगठन से जुड़े फरार अभियुक्त राजेश सिंह उफ्र राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया था। उसके पास से नक्सली पर्चा, लेवी रसीद और अर्द्धनिर्मित हथियार भी बरामद किए गए थे। उसके विरुद्ध औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें-

Nitish Kumar : नीतीश ने तेजस्वी यादव के बारे में क्या कह दिया ऐसा? बिहार में मची सियासी खलबली, कहा- उनसे पूछिए...

इंडी गठबंधन में PM पद के कौन-कौन दावेदार? बिहार में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया सबकुछ, बढ़ी सियासी हलचल

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator - Bihar News

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar