Feed aggregator

Rain in Bihar: बिहार में आसमान से गिरी 'मौत', 4 जिलों में 21 लोगों की गई जान; CM नीतीश ने किया मुआवजे का एलान

Dainik Jagran - April 10, 2025 - 8:49am

जागरण टीम, पटना। Bihar News: बिहार में बुधवार को वज्रपात की विभिन्न घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य झुलस गए। मृतकों में बेगूसराय व दरभंगा जिले के पांच-पांच, मधुबनी के चार, औरंगाबाद, समस्तीपुर व सहरसा के दो-दो तथा अररिया के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

सीएम नीतीश ने 4-4 लाख मुआवजे का किया एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया है तथा प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को तत्काल चार-चार लाख रुपये बतौर अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें तथा खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें।

खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सर्वाधिक पांच लोगों की जान बेगूसराय जिले में गई। मरने वालों में एक किशोरी व एक महिला शामिल है, वहीं दो बच्ची व एक महिला समेत छह लोग तथा नवादा जिले में चार अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की चपेट में आने पांच लोग झुलस गए।

उधर, दरभंगा में तेज आंधी के साथ वर्षा के बीच वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।

बारिश और हवा से गेहूं के साथ तिलहन व दलहन को नुकसान

बेमौसम बारिश और तेज हवा से गेहूं समेत तिलहन तथा दलहन की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। खेतों में लगे गेहूं गिर गए हैं। कुछ लोगों ने गेहूं को काटकर खेतों में ही छोड़ दिया था। बारिश और हवा ने उसे नष्ट कर दिया। आम और लीची के दाने भी तेज हवा में झड़ गए हैं। हालांकि, सब्जियों के साथ मूंग और तिल के लिए बारिश लाभदायक रही।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच होगी राहत की बारिश; 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Jharkhand Weather Today: झारखंड में लगातार 5 दिन दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

Categories: Bihar News

यूपी-बिहार में बरस रहे बादल, दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट; जानें किन राज्यों में अभी नहीं मिलेगी प्रचंड गर्मी से राहत

Dainik Jagran - National - April 10, 2025 - 8:23am

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अभी से भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिल्ली में मौसम करवट लेना वाला है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 10 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 13 अप्रैल तक तेज बारिश हो सकती है।

बिहार-यूपी में बारिश

वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आज से 12 अप्रैल तक बारिश होगी। IMD के मुताबिक बिहार गरज-तड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी है। वहीं यूपी में भी बारिश शुरू हो गई है।

इन राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल, माहे, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

देश के अन्य राज्यों की अगर बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक कल राजस्थान में लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

गुजरात- राजस्थान समेत इन 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान 43-46 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। गुजरात के कांडला में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया जोकि उत्तर भारत में सबसे ज्यादा है। मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 44.2 डिग्री दर्ज हुआ।

राजस्थान के बाड़मेर में 46.5 डिग्री और पिलानी में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह महाराष्ट्र के अकोला और जलगांव में तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज बदला, कहीं तेज धूप तो कहीं हो रही वर्षा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Categories: Hindi News, National News

Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; 50KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

Dainik Jagran - April 10, 2025 - 7:38am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: पूर्वोत्तर आसाम व इसके आसपास हवा के चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बने होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते अब बिहार के 8 जिलों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आठ जिलों किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं। पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कुछ इसी प्रकार की स्थिति 13 अप्रैल तक रहने की संभावना है। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही।

28 जिलों के अधिकतम तापमान में आई गिरावट

मौसम में हुए बदलाव के कारण पटना सहित 28 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस व 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान डुमरी में 40.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में 32.6 मिमी, पिपरा में 29.4 मिमी, बेनीपट्टी में 28.4 मिमी, अररिया में 26.0 मिमी, मटियानी में 24.6 मिमी, पुपरी में 22.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार है।

 बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (10 अप्रैल) शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान पटना 31 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस भागलपुर 29 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरपुर 30 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस गया 36 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस दरभंगा 29 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस सारण 31 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट 

गया के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री , औरंगाबाद में 2.1 डिग्री , जमुई में 2.1 डिग्री, बांका में 1.7 डिग्री, डेहरी में 2.6 डिग्री, सासाराम में 1.3 डिग्री , भोजपुर में 1.7 डिग्री, गोपालगंज में दो डिग्री, मोतिहारी में 3.4 डिग्री, मधुबनी में 6.5 डिग्री, सुपौल में 8.8 डिग्री, फारबिसगंज में 3.8 डिग्री, किशनगंज में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

ये भी पढ़ें

Rain in Bihar: बिहार में आसमान से गिरी 'मौत', 4 जिलों में 21 लोगों की गई जान; CM नीतीश ने किया मुआवजे का एलान

Jharkhand Weather Today: झारखंड में लगातार 5 दिन दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

Categories: Bihar News

अब राजगीर से ऋषिकेश और कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा, एक क्लिक में जानिए टाइमिंग और रूट

Dainik Jagran - April 10, 2025 - 7:00am

जागरण टीम, पटना/गया। जम्मू-श्रीनगर के बीच चेनाब महासेतु के बनते ही कटरा-श्रीनगर रेललाइन के शुरू होने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दौरान राजगीर से ऋषिकेष व श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए सीधी ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

योग नगरी ऋषिकेष के लिए चलने वाली पहली ट्रेन शुक्रवार को ही राजगीर से चलेगी और पटना जंक्शन होते हुए वाया डीडीयू लखनऊ होकर योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। इसी तरह सोमवार से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए भी नई ट्रेन राजगीर से पटना जंक्शन होते हुए डीडीयू होकर कटरा तक जाएगी।

इस संबंध में दानापुर मंडल के एडीआरएम आधार राज ने बताया कि नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के अनुरोध पर राजगीर से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए तथा राजगीर से ही योगनगरी ऋषिकेश के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

राजगीर योगनरी ऋषिकेश एक्सप्रेस

03223 राजगीर योनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस शुक्रवार को राजगीर से सुबह 6.05 बजे चलकर नालंदा, पावापुरी, बिहारशरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, होते हुए 9.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

पटना से 9.30 बजे चलकर दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए 13 बजे डीडीयू पहुंचेगी। वाराणसी अयोध्या होते हुए दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

उसी दिन शाम को छह बजे ऋषिकेश से प्रस्थान कर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए 17.10 बजे पटना जंक्शन एवं 21 बजे राजगीर पहुंचेगी।

राजगीर माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस

इसी तरह 03221 राजगीर माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सोमवार को 14 बजे राजगीर से प्रस्थान कर नालंदा, पावापुरी, बिहार शरीफ, हरनौत होते हुए 16.20 बजे पटना जंक्शन व 20 बजे डीडीयू होते हुए दूसरे दिन माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

गया जंक्शन होकर चलेगी शिरडी और ज्योतिर्लिंग भारत गौरव स्पेशल ट्रेन

रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय पटना से देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। गया जंक्शन स्थित निजी होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 प्रतिशत रियायत प्रदान कर रहा है।

यह पर्यटक ट्रेन 31 मई को धनबाद से चलेगी जो हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शान पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी।

इन तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन
  • उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग)
  • द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर)
  • सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग)
  • शिरडी (साई बाबा दर्शन)
  • नासिक (श्री त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग)
  • पुणे (भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग)
  • औरंगाबाद (घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग)

ये भी पढ़ें- किउल-गया रेलखंड पर चलने वाली 12 ट्रेनों की बदली टाइमिंग, यात्रियों के लिए आसान होगा सफर

ये भी पढ़ें- धनबाद से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, ग्रुप बुकिंग पर मिलेगी किराए में छूट; एक क्लिक में पढ़ें डिटेल

Categories: Bihar News

'बंगाल में ममता के सत्ता से हटने पर ही खत्म होगी घुसपैठ', अमित शाह ने दीदी पर जमकर बोला हमला

Dainik Jagran - National - April 10, 2025 - 6:54am

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे और राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे तो अवैध घुसपैठ की समस्या हल हो जाएगी। ममता बनर्जी सभी को बताती रहती हैं कि बीएसएफ केंद्र सरकार के अधीन है। वही अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करता है। इसलिए, घुसपैठ के लिए केंद्र को ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का बड़ा हमला

उन्होंने कहा कि मेरा उनसे सवाल है कि ऐसे घुसपैठियों के मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड किसने बनाए। ये सभी मतदाता पहचान पत्र उत्तर 24 परगना जिले में बनाए गए हैं। उन्होंने उक्त बातें एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान कहीं।

आइएनडीआइए को घुसपैठियों में वोट बैंक दिखता है- शाह

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव जदयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कहा कि विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए को घुसपैठियों में वोट बैंक दिखता है। गुलाम जम्मू-कश्मीर पर सरकार की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारा ही है।

दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश के घर से कथित तौर पर नकदी बरामद होने के मुद्दे पर शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की है।

टैरिफ के बारे में बोले शाह

उन्होंने शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सभी की तरह वह भी नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के प्रभाव का निर्धारण करना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था ऐसे दबावों के प्रति लचीली है।

यह भी पढ़ें- 'तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता', अमित शाह बोले- यहां कोर्ट देगी सजा

Categories: Hindi News, National News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar