Feed aggregator

Bihar Weather Today: बिहार में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, गिरेगा तापमान; 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

Dainik Jagran - March 30, 2025 - 7:32am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण मौसम शुष्क होने के साथ ही कई जिलों का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सतही हवा की गति 10-20 किमी प्रतिघंटा व कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

5 दिनों के दौरान तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं

पांच दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश का मौसम सामान्य बने रहने के आसार है। शनिवार को भी राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह के समय तेज हवा चलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

दोपहर में बढ़ी गर्मी

दोपहर में सूर्य के तल्ख तेवर और हवा की गति में वृद्धि होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक लू जैसी स्थिति बनी रही।

गर्म पछुआ के कारण पटना का न्यूनतम तापमान शनिवार को सामान्य से चार डिग्री अधिक रहने के कारण 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अरवल में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका और राजगीर में प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 17.9 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान आठ शहरों के नालंदा, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, फारबिसगंज व सुपौल को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इनके कारण ठंडी हवाओं का असर प्रदेश में रहेगा। 48-72 घंटों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान शहर
अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)  पटना  36.1  22.8  गया  36.8  21.0  भागलपुर   36.8  23.6  मुजफ्फरपुर 35.2  24.7 जमुई :गर्मी में पछुआ हवा बनी बिजली संकट की वजह

गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही पक्षुआ हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ी दी है। इससे ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो रही है।

मार्च के अंतिम सप्ताह से तेज गर्मी शुरू हो गई है, लेकिन सुबह 9-10 बजे के बीच जैसे ही हवा चलती है, उपकेंद्र से बिजली काट दी जाती है। यह स्थिति शाम तक बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों को दोपहर की भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल रही।

पिछले एक सप्ताह से यह समस्या लगातार बनी हुई है। बटिया फीडर समेत अन्य ग्रामीण फीडरों में भी यही स्थिति है, जिससे पेयजल आपूर्ति और अन्य जरूरी सेवाएं बाधित हो रही हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: 48 घंटे में फिर बदलेगा बिहार का मौसम, चलेंगी तेज हवाएं; पढ़ें IMD का नया अपडेट

Delhi Weather: ठंडी हवाओं ने गिराया दिल्ली का तापमान, आज से फिर बढ़ेगी गर्मी; जानें क्यों बदला मौसम का मिजाज

Categories: Bihar News

Bihar: अमित शाह के बिहार दौरे से गरमाई सियासत, आज लालू के गृह जिले में बिछाएंगे विधानसभा चुनाव जीतने की बिसात

Dainik Jagran - March 30, 2025 - 6:30am

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तापक्ष एवं विपक्ष की सक्रियता पिछले एक पखवाड़े में तेजी बढ़ी है।

चुनावी माहौल बनाने के लिए दलों के अंदर मतदाताओं से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को साधने की होड़ परवान चढ़ने लगी।

इसी कड़ी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार की देर शाम बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे।

बिहार दौरे में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके शाह का लक्ष्य विधानसभा चुनाव-2025 जीतने के लिए राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सहयोगियों के साथ बैठक कर भावी समीकरण साधेंगे।

वहीं, चुनाव तैयारियों को लेकर बिसात भी बिछाएंगे। शनिवार की देर शाम शाह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों, विधायक, विधान पार्षद एवं सांसदों की बैठक ली।

इसके बाद बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में सम्मिलित हुए। अब रविवार को गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद गोपालगंज के पुलिस लाइन मैदान में आठ जिलों के राजग कार्यकर्ता के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रम में बिहार भाजपा के शीर्ष नेता शाह के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे मुलाकात

रविवार की शाम शाह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही राजग के अन्य सहयोगियों दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक प्रस्तावित है।

संभवना है कि बिहार में पहली बार अमित शाह राजग के नेताओं के साथ नीतीश कुमार के आवास पर जदयू, लोजपा, हम एवं रालोमो सहयोगी दलों के नेताओं से सीट शेयरिंग को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

इससे ये भी पता चलेगा कि किस सीट पर किस पार्टी की अपनी दावेदारी पेश कर रही है। सीटों के गुणा-गणित को भी समझने का प्रयास अमित शाह करेंगे। ताकि संख्या के गणित को आसानी से सुलझाया जा सके।

लालू को गृह जिले में देंगे चुनौती
  • शाह विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार की शुरुआत अबकी बार राजद प्रमुख लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज करने जा रहे हैं। ऐसे में राजनीति रूप से इसके दूरगामी संदेश हैं।
  • इस बात की संभवना भी प्रबल है कि शाह पहली दोनों सदन के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं राबड़ी देवी के नौकरी के बदले जमीन घोटाला को लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा की जा रही पूछताछ को लेकर राजद को घेरेंगे।
  • राजद के जंगलराज से चारा घोटाला, लारा घोटाला की ओर युवा पीढ़ी के कार्यकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट करेंगे। भ्रष्टाचार एवं डेढ़ दशक तक बिहार की बर्बादी के लिए राजद को जिम्मेदार भी ठहराएंगे।

यह भी पढ़ें-

Bihar News: स्टेट हाइवे पर तेज गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, नीतीश सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला

बेगूसराय-रोसड़ा पथ को फोरलेन बनाने की तैयारी, डीएम ने पटना भेजी चिट्ठी; जल्द मिल सकती है मंजूरी

Categories: Bihar News

Japan issues volcano warning

Business News - March 30, 2025 - 6:23am
Categories: Business News

Kerala: कलीग के साथ रिलेशनशिप में थी IB अधिकारी, पिता का खुलासा; रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

Dainik Jagran - National - March 30, 2025 - 2:00am

आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुअनंतपुरम में रेलवे ट्रैक के पास इस सप्ताह की शुरुआत में जिस इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी का शव मिला था, उसके पिता ने खुलासा किया है कि वह अपने सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में थी।

24-वर्षीय मेघा तिरुअनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन विभाग में काम करती थी। उसके पिता मधुसूदनन ने कहा कि मेघा ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में उनसे बात नहीं की, लेकिन उसने अपनी मां को इस बारे में बताया था।

पिता ने किया खुलासा

मधुसूदनन ने कहा कि यह रिश्ता तब शुरू हुआ जब मेघा और उसका सहकर्मी एस. सुरेश पिछले साल राजस्थान में ट्रेनिंग के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि उसकी मौत के बाद हमने उसके बैंक ट्रांजैक्शन की जांच की और पाया कि वह अपनी सारी कमाई सुरेश को ट्रांसफर कर रही थी।

बेटी ने खुद बताई थी रिलेशनशिप की बात 

मधुसूदनन ने एक घटना को याद किया जब उन्हें कोच्चि से टोल भुगतान के लिए अधिसूचना मिली। इसके कारण उन्होंने मेघा से उसकी वहां मौजूदगी के बारे में पूछा। सर्विस ज्वाइन करने के कुछ महीने बाद मैंने उसके लिए एक कार खरीदी। एक दिन मुझे अपने मोबाइल पर कोच्चि में एकत्र किए गए टोल राशि के बारे में एक संदेश मिला। जब मैंने उससे पूछा कि वह कोच्चि में क्यों थी तो उसने मुझे सुरेश के बारे में बताया।

मेघा की तनख्वाह भी सुरेश खाते में हो रहा था हस्तांतरित 

उसके बैंक स्टेटमेंट की आगे की जांच से पता चला कि मेघा का वेतन नियमित रूप से सुरेश को हस्तांतरित किया जाता था, जो कभी-कभी उसे बदले में छोटी रकम भेजता था। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले मेघा के कुछ सहकर्मियों ने हमें बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह अक्सर खाना नहीं खाती थी। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि उसका पैसा परिवार को भेज दिया गया है।

हाल ही में वह उदास और अलग-थलग रहने लगी थी।'' परिवार ने जांच में मदद के लिए मेघा का लैपटाप पुलिस को सौंप दिया है। मेघा का शव सोमवार (24 मार्च) की सुबह एयरपोर्ट के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास मिला, जब वह अपनी नाइट शिफ्ट पूरी करने के कुछ ही देर बाद घर लौटी थी।

यह भी पढ़ें: ISRO के नाम एक और सफलता, सेमीक्रायोजेनिक इंजन बनाने में मिली कामयाबी; जानिए इससे कितना फायदा होगा

यह भी पढ़ें: Chennai: NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, विपक्ष ने डीएमके सरकार पर साधा निशाना

Categories: Hindi News, National News

डिफेंस प्रोडक्शन में भारत का जलवा, 2029 तक तीन लाख करोड़ का रक्षा उत्पादन करने की तैयारी

Dainik Jagran - National - March 30, 2025 - 2:00am

आईएएनएस, नई दिल्ली। भारत सरकार का लक्ष्य 2029 तक रक्षा उत्पादन बढ़ाकर तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने और 50 हजार करोड़ रुपये की रक्षा सामग्री के निर्यात का है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर दी है।

सरकार ने बताया है कि उसकी योजना भारत को रक्षा सामग्री के उत्पादन का हब बनाने की है। रक्षा उत्पादन बढ़ाने से रक्षा सामग्री के आयात पर हमारी निर्भरता कम हो रही है और हम आत्मनिर्भर बनने के साथ ही रोजगार पैदा कर रहे हैं और विदेशी मुद्रा भी प्राप्त कर रहे हैं।

बयान में बताया है कि देश में रक्षा सामग्री के उत्पादन में 16 सरकारी उपक्रमों के साथ ही 430 लाइसेंस प्राप्त कंपनियां भी जुटी हुई हैं। इसके साथ ही 16 हजार लघु उद्योग भी उत्पादन को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। देश के रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र प्रमुख भूमिका निभा रहा है। कुल उत्पादन में करीब 21 प्रतिशत का वह योगदान दे रहा है।

भारत के रक्षा उत्पादों की बढ़ रही डिमांड

सरकार ने कहा है कि इसी बढ़ती कार्यक्षमता के चलते ही 2029 तक 50 हजार करोड़ रुपये की सामग्री के प्रतिवर्ष निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि 2004 से 2014 के बीच देश ने कुल 4,312 करोड़ रुपये की रक्षा सामग्री का निर्यात हुआ जबकि 2014 से 2024 के बीच वह बढ़कर 88,319 करोड़ हो गया। यह विश्व में भारत के रक्षा उत्पादों की बढ़ती मांग का उदाहरण है।

रक्षा सामग्री का निर्यात प्रतिवर्ष 32.5 प्रतिशत

भारत का रक्षा सामग्री का निर्यात प्रतिवर्ष 32.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। भारत इस समय विश्व के 100 से ज्यादा देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात कर रहा है। भारत जिन देशों को अपने उत्पाद निर्यात कर रहा है उनमें अमेरिका, फ्रांस और आर्मेनिया मुख्य हैं।

यह भी पढ़ें: Circle Rate को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, बोला- वैज्ञानिक तरीके से तय होने चाहिए रेट

यह भी पढ़ें: 'बच्चों को खेलने के लिए मास्क पहनना पड़े तो...', प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के जज की अहम टिप्पणी; कहा- चिंता होती है

Categories: Hindi News, National News

'भाषा के नाम पर देश मत तोड़ो', राजनाथ सिंह बोले- कुछ लोग तमिल और हिंदी को लेकर विवाद पैदा कर रहे

Dainik Jagran - National - March 30, 2025 - 2:00am

पीटीआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भाषा के मुद्दे पर द्रमुक के रुख की आलोचना की और कहा कि भाजपा हिंदी और अन्य सभी भारतीय भाषाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग की भावना है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाषा के नाम पर देश को तोड़ने की कोशिशें बंद होनी चाहिए। तमिल रानी वेलु नचियार को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि कुछ लोग तमिल और हिंदी को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं।

केंद्र पर हिंदी थोपने का आरोप

उन्होंने उत्तर भारत में वेलु नचियार के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रयास की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं एक-दूसरे को मजबूत बनाती हैं। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हिंदी थोपने का आरोप लगा रही है।

दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध और तेज होने वाला है, क्योंकि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। राजनाथ ने कहा कि कुछ लोग मुगल शासक औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं, जिसने अन्य धर्मों के अनुयायियों पर अत्याचार किया था।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के युग की शुरुआत की है। अब उन्हें सशस्त्र बलों में स्थायी कमीशन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: …तो इसलिए बन जाते हैं मंत्री, अटल के खासमखास होने के अलावा इन फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं राजनाथ

Categories: Hindi News, National News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar