Feed aggregator
Bihar News: बच्चों की शिक्षा के लिए मुकेश सहनी ने बिहार वासियों से की अपील, कहा- हम भी गरीब के घर...
राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने शुक्रवार को लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए सपने देखिए। जब सपने देखेंगे तभी उसे पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। वह शनिवार को वैशाली जिला के भगवानपुर प्रखंड के पट्टी बंधू राय में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
अधिकार के लिए करेंगे संघर्ष- मुकेश सहनी ने कहा कि जब बच्चे शिक्षित हो जाएंगे तो वे अपना अधिकार समझेंगे और उसे लेने के लिए संघर्ष करेंगे।
- उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि हम भी गरीब के घर में ही पैदा हुए थे, लेकिन संघर्ष कर मुंबई में मुकाम बनाया।
- वहां अच्छी जिंदगी जी रहे थे, लेकिन हमें अपने समाज की चिंता सताने लगी। हम बिहार की धरती पर अपने समाज के लिए संघर्ष करने पहुंच गए।
सहनी ने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन हमारे समाज के लोगों के लिए जमीन पर भी घर नहीं है। आज निषाद के आरक्षण के लिए हम लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों में यह आरक्षण है।
इसके लिए हम सबको आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ना होगा। अगर हम पहले जाग गए होते तो निषाद को आरक्षण मिल गया होता। आज सभी जातियों के लोग कलेक्टर मिल जाएंगे, लेकिन निषाद का बेटा नहीं मिलेगा।
गया : शैक्षिक सत्र शुरू होते ही बच्चों को किताब उपलब्ध कराने में जुटा शिक्षा विभागजिले में 2919 प्रारंभिक विद्यालय हैं, जहां पहली से आठवीं कक्षा में 58, 725 छात्र-छात्रा नामांकित हैं। इनका शैक्षिक सत्र अप्रैल माह से शुरू होगी। इसके पूर्व शिक्षा विभाग सभी बच्चों को निशुल्क में कोर्स की किताबों के साथ स्टूडेंट डायरी उपलब्ध कराने में जुटा है।
बीआरसी में सुरक्षित रखी किताबेंनगर निगम सहित 24 प्रखंड संसाधन केंद्र में दूसरी कक्षा के हिन्दी भाषी बच्चों के लिए 48,510 सेट , उर्दू भाषी बच्चों के लिए 424 सेट एवं विभिन्न तरह के 1327 सेट किताबें आई है।
वहीं चौथी कक्षा के हिन्दी भाषी बच्चों के लिए 54,507 सेट, उर्दू भाषी बच्चों के लिए 742 तो विभिन्न तरह के 1826 सेंट किताबें आई है, जो सभी बीआरसी में प्लास्टिक के बोरे में सुरक्षित रखी है।
अप्रैल में बांटी जाएंगी किताबेंपहली से आठवीं कक्षा के बच्चों के वार्षिक परीक्षा 20 मार्च हो समाप्त हो जाएगी। उसके बाद उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकन होगा। परीक्षा परिणाम का ग्रेडिंग प्रकाशित होने के बाद बच्चों का नामांकन दूसरे कक्षा में किया जाएगा।
इन सारी प्रक्रिया को पूरा करने में मार्च माह समाप्त हो जाएगी। अप्रैल माह प्रारंभ होते ही बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उसके पहले सभी बच्चों के हाथ में किताबें दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बनेंगे 42 बूथ, रहेगी कड़ी सुरक्षा; चुने जाएंगे 22 काउंसिल सदस्य
Bihar News: कैंसर मरीजों को नीतीश सरकार ने दे दी एक और बड़ी खुशखबरी, इलाज को लेकर आया नया अपडेट
होली पर यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा में होगी बारिश... कहीं हवा, तो कहीं गर्मी का अलर्ट; पढ़ें देशभर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले तक दिल्ली NCR में तेज ठंडी हवाएं चल रही थीं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हवाएं कम हो गई हैं, जिस वजह से मौसम गर्म होने लगा है। IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अब यहीं तापमान आज बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री रहने की संभावना है।
पंजाब हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश के मौसम में असर पड़ने वाला है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारीहिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिन बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।आज, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति चंबा के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट के आसार हैं।
दिल्ली में होली पर बारिश- 9 से 14 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 मार्च के दौरान पंजाब में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
- इसके अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 13 और 14 मार्च को बारिश का अनुमान है।
- होली वाले दिन पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल आज प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।
राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। शनिवार को सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा। जहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं संगरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा। प्रदेश में आगामी सप्ताह में भी मौसम शुष्क बने रहे की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Himachal Mausam: हिमाचल में फिर होगी बारिश-बर्फबारी, इस दिन से बिगड़ेगा मौसम; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Katrina Kaif is Barbie to Vicky Kaushal's Ken as they stun at friend's wedding reception: ‘Made for each other’ - Hindustan Times
- Katrina Kaif is Barbie to Vicky Kaushal's Ken as they stun at friend's wedding reception: ‘Made for each other’ Hindustan Times
- Katrina Kaif And Vicky Kaushal Serve Chic Couple Style In Co-Ordinated Looks NDTV
- Katrina Kaif shows off her dance moves at friend's wedding, watch video Moneycontrol
- Katrina Kaif dances to ‘Sasural Genda Phool’ at friend’s wedding, fan says, ‘Vicky Kaushal, are you watching?’ The Indian Express
- Katrina Kaif becomes Laila from Zindagi Na Milegi Dobara again, grooves with Mini Mathur’s daughter in unseen video Hindustan Times
Trump's '51st state' talk is s deadly serious
Activists vandalize Trump golf resort
Bihar Weather: बिहार में अगले 72 घंटे में फिर बदलने वाला है मौसम, IMD के अलर्ट से बढ़ी लोगों की परेशानी
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: प्रदेश के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव जारी है। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 72 घंटों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है। पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहने के आसार हैं।
सोमवार को बादल छाए रहने के आसारसोमवार को पटना व आसपास के इलाकों में शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पछुआ की गति में कमी आने के कारण पटना सहित अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
शनिवार को हुआ तापमान में इजाफापटना के न्यूनतम तापमान में शनिवार को सामान्य से 1.3 डिग्री वृद्धि के साथ 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, 11.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
राजधानी के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 32.6 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
पटना सहित सभी जिलों में बढ़ा पाराशनिवार को पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों के तापमान में हुई वृद्धिवैशाली के अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री, गया में 2.6 डिग्री, शेखपुरा में 2.8 डिग्री, बांका में 2.6 डिग्री, भागलपुर में 2.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 2.2 डिग्री, भोजपुर में तीन डिग्री, सासाराम में 2.9 डिग्री।
औरंगाबाद में 2.6 डिग्री, नालंदा में 3.3 डिग्री, कटिहार में 1.3 डिग्री, समस्तीपुर में 2.4 डिग्री, मधेपुरा में 1.2 डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री, सुपौल में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम(तापमान डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम(तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना 30.6 16.8 गया 31.6 13.4 भागलपुर 30.3 15.0Telangana: तेलंगाना सुरंग हादसे में बचाव अभियान जारी, रोबोट की मदद लेने का निर्देश; सुरंग के अंदर पानी-मिट्टी
पीटीआई, नगरकुरनूल। तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने अधिकारियों को आंशिक रूप से ढही श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के अंदर बचाव कार्य में रोबोट की मदद लेने का निर्देश दिया। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है।
तेलंगाना के सिंचाई मंत्री बचाव अभियान की समीक्षा करने पहुंचेक्षतिग्रस्त टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के टुकड़े बचाव कर्मियों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। इसी को देखते हुए सिंचाई मंत्री ने ये निर्देश दिए। सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 22 फरवरी से आठ लोग इसमें फंसे हुए हैं। मंत्री ने सुरंग स्थल का दौरा कर जारी बचाव अभियान की समीक्षा की।
रोबोट की मदद लेने का निर्देशउन्होंने कहा कि सरकार हैदराबाद स्थित एक निजी कंपनी के रोबोट विशेषज्ञों की सेवाओं का उपयोग कर बचाव कार्य में चार करोड़ रुपये खर्च करेगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि विशाल टीबीएम के टुकड़े सुरंग के अंदर पानी, मिट्टी और पत्थरों में मिल गए हैं, इसलिए वे बचाव दल के लिए खतरा बन गए हैं।
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दो मार्च को सुरंग का दौरा किया था। उन्होंने बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों को सुझाव दिया था कि यदि आवश्यक हो तो सुरंग के अंदर रोबोट का उपयोग किया जाए ताकि बचाव कर्मियों को कोई खतरा नहीं हो।
सरकार बचाव अभियान जारी रखने के लिए कृत संकल्पसिंचाई मंत्री ने सुरंग ढहने की घटना को राष्ट्रीय आपदा बताते हुए कहा कि सरकार बचाव अभियान जारी रखने के लिए कृत संकल्प है। सुरंग के अंदर टीबीएम क्षतिग्रस्त हो गई थी। बचाव दल फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए उसके हिस्सों को काट रहे हैं।
22 फरवरी से इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग फंसेमंत्री ने कहा कि सरकार बचाव कार्य में शामिल श्रमिकों और अधिकारियों के साथ पूरी तरह खड़ी रहेगी। एसएलबीसी परियोजना सुरंग में 22 फरवरी से इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, भारतीय सेना, नौसेना तथा अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञ उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
श्वान दस्तों ने की लोगों के फंसे होने के दो स्थानों की पहचानएसएलबीसी सुरंग के अंदर श्वान दस्तों ने ऐसे दो स्थानों की पहचान की है जहां लोगों के फंसे होने की संभावना हैं। कुत्तों द्वारा पहचाने गए स्थानों से बचाव कर्मी गाद हटाने का कार्य कर रहे हैं। केरल पुलिस का श्वान दस्ता शुक्रवार सुबह इस अभियान में शामिल हुआ। ऐसे कुत्तों को लापता लोगों और शवों को खोजने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
यह भी पढ़ें- खोजी कुत्तों ने सुरंग में इंसानी मौजूदगी वाले दो स्थान पहचाने, बचावकर्मियों ने मलबा निकालना किया शुरू
Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तराखंड-हिमाचल में हिमपात; दिल्ली में गर्मी का अलर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब ठंड बस कुछ दिन की और बची है। मौसम विभाग के मुताबिक, होली के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और फिर लू भी चलने लगेगी। मौसम विभाग ने होली के दिन 14 मार्च को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा की फुहार की संभावना जताई है। पहाड़ों पर भी मौसम बदलेगा और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की संभावना है।
होली के दिन हो सकती है हल्की वर्षामौसम विभाग के अनुसार रविवार को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस वजह से आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सप्ताह मंगलवार और बुधवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। रिज एरिया में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बन रहे हल्की वर्षा व हिमपात के आसारउत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
हल्की वर्षा व हिमपात के आसार बन रहेसोमवार से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात के आसार बन रहे हैं। जिससे पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। दून में शनिवार को सुबह से धूप खिली रही। दिनभर आसमान साफ रहने से तापमान में भी मामूली वृद्धि हुई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। जिससे सुबह-शाम ठंड बरकरार है।
यूपी में भी बदलेगा मौसम, जानें बिहार का हालउत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार के बाद बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। यूपी में इन दिनों तेज हवा भी चल रही है। वहीं, सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है। उत्तर प्रदेश में मौसम अब पलटी मारेगा और तापमान बढ़ेगा। हालांकि, उत्तर पश्चिम जिलों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार-झारखंड में दिन का भी तापमान बढ़ेगा।
हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारीहिमाचल प्रदेश में नौ मार्च से 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है, क्योंकि राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। वहीं, ऊपरी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
Traffic Police: बदल जाएगा बिहार का ट्रैफिक सिस्टम, होने जा रहा ये बड़ा काम; 58 करोड़ रुपये होंगे खर्च
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सभी जिलों में ट्रैफिक पुलिस को नए संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सृदृढ़ करने के लिए बड़ी संख्या में बॉडी वार्न कैमरे, रोड बैरिकेड्स, डायवर्जन साइन बोर्ड आदि की खरीद होगी।
इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हेलमेट, एलईडी बैटन, रेनकोट आदि दिए जाएंगे। इन उपकरणों पर करीब 58 करोड़ 62 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को गृह विभाग ने स्वीकृति दे दी है। इनमें 35 करोड़ की राशि राज्य स्कीम मद से खर्च होगी, जबकि शेष 23 करोड़ 62 लाख की राशि का व्यय बिहार सड़क सुरक्षा निधि से किया जाएगा।
7216 बॉडी वार्न कैमरों की होगी खरीदविभागीय जानकारी के अनुसार, सर्वाधिक 26 करोड़ 69 लाख की राशि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले बॉडी वार्न कैमरे पर खर्च की जाएगी। इससे 7216 बॉडी वार्न कैमरों की खरीद होगी।
यह बॉडी वार्न कैमरे सभी जिलों के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान वर्दी के ऊपर लगाना अनिवार्य होगा, ताकि ई-चालान समेत अन्य गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा सके। इससे ई-चालान की व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।
अभी पटना समेत कुछ प्रमुख शहरों में ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के लिए सात हजार से अधिक ट्रैफिक हेलमेट, 7749-7749 रिफ्लेक्टिव जैकेट और रेनकोट की भी खरीद की जाएगी। करीब 5954 एलईडी बैटन भी खरीदा जाएगा।
सड़कों पर लगेंगे ब्लिंकर्स-बैरिकेड्ससड़क सुरक्षा के अंतर्गत सड़कों पर जगह-जगह साइनबोर्ड भी लगाए जाएंगे। इसके लिए दो हजार डायवर्जन साइन बोर्ड खरीदे जाएंगे। जनता को माइकिंग के जरिए जागरूक करने के लिए सौ वाट के 130 पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी खरीद की जाएगी।
आवश्यकतानुसार सड़कों या लेन को घेरने और बंद करने के लिए 5200 रोड बैरिकेड की भी खरीद होगी। इसके साथ ही स्टील के 2600 फोल्डेबल बैरिकेड भी खरीदे जाएंगे।
सड़कों पर रात के समय चमकने वाले 15 हजार 600 ब्लिंकर्स की खरीद पर भी करीब 3 करोड़ 74 लाख की राशि खर्च की जाएगी। कार के डैशबोर्ड पर लगाए जाने वाले 130 कैमरों की खरीद की भी स्वीकृति दी गई है।
इनकी होगी खरीद- 7216 - बाडी वार्न कैमरा
- 7749 - रेन कोट
- 7749 - रिफ्लेक्टिव जैकेट
- 7392 - ट्रैफिक हेलमेट
- 5954 - एलईडी बैटन
- 5200 - रोड बैरिकेड्स
- 2600 - फोल्डेबल बैरिकेड्स
- 2000 - डायवर्जन साइन बोर्ड
- 15,600 - ब्लिंकर्स
- 2000 - प्लास्टिक सुरक्षा कोण
- 130 - कार डैशबोर्ड कैमरा
- 130 - पब्लिक एड्रेस सिस्टम
यह भी पढ़ें-
Bihar Police News: बिहार सिपाही भर्ती में गड़बड़ी पर नया अपडेट, हाईकोर्ट के इस आदेश से अब जगी उम्मीद
SA vs NZ Highlights (3/5/2025): NZ beat SA by 50 runs, SA vs NZ Full Scorecard - Hindustan Times
- SA vs NZ Highlights (3/5/2025): NZ beat SA by 50 runs, SA vs NZ Full Scorecard Hindustan Times
- New Zealand beat South Africa, New Zealand won by 50 runs ESPNcricinfo
- We were thinking 300, and then Kane started to accelerate - Ravindra Cricbuzz
- Hindi highlights | Dominant New Zealand seal Final berth | Champions Trophy 2025 ICC Cricket
- Champions Trophy Final: India favourites but New Zealand not far behind The Times of India
साल की पहली लोक अदालत में निपटाए गए डेढ़ करोड़ से अधिक मामले, खिल उठे लोगों के चेहरे
एएनआइ, नई दिल्ली। इस साल की पहली लोक अदालत में शनिवार को डेढ़ करोड़ मामले निपटाए गए। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) ने शनिवार को 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तालुकों, जिलों और विभिन्न हाई कोर्ट में 2025 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
शाम छह बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक मामलों का निपटारासाल के इस पहले लोक अदालत में निस्तारित किए गए मामलों में यातायात चालान, बैंक वसूली मामले, मोटर दुर्घटना दावे, चेक मामले, श्रम विवाद, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण मामले शामिल थे। शाम छह बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि न्यायपालिका के कार्यभार को कम करने तथा त्वरित न्याय सुनिश्चित करने में वैकल्पिक विवाद समाधान की दक्षता को उजागर करती है। यह पहल नालसा के संरक्षक प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और कार्यकारी अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस आरएस गवई द्वारा संचालित वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के माध्यम से न्याय तक पहुंच को बढ़ावा देती है।
महाराष्ट्र में लोक अदालत 22 मार्च को निर्धारितमहाराष्ट्र, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में लोक अदालत 22 मार्च को निर्धारित है। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) का गठन कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन करने के लिए किया गया है।
Pages
