Feed aggregator

'नीतीश कुमार नॉर्मल नहीं'; CM पर भड़के तेजस्वी, बोले- राबड़ी देवी से इशारे में पूछते हैं बिंदी क्यों..?

Dainik Jagran - March 12, 2025 - 4:52pm

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले सियासी बयानबाजी और वार-पटलवार का दौर जारी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के परिवार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तनातनी देखने को मिल रही है।

इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर अभद्र इशारा करने का आरोप लगाया है।

नीतीश स्वस्थ रहें, इस्तीफा दे दें: तेजस्वी

राजद नेता ने तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे नीतीश कुमार पर तरस आता है। वह ऐसी हालत में हैं। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें।

तेजस्वी ने आगे कहा कि सदन में नीतीश कुमार की टिप्पणी से पता चलता है कि वह सामान्य नहीं हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए।

अजीबोगरी हरकतें करते हैं सीएम : यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सदन में वे (नीतीश कुमार) अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। उन्होंने राबड़ी देवी को इशारा करके कहा कि वे माथे पर बिंदी लगा रही हैं।

बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव का कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में इशारों-इशारों में पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछ रहे थे कि 'आप बिंदी क्यों लगा रही हैं?'

वीडियो मंगवाऊंगा : तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं सदन से इस घटनाक्रम का वीडियो मांगना चाहता हूं। पहले भी वे (सीएम नीतीश) शीला मंडल की बिंदी पर टिप्पणी कर चुके हैं।

वे कहते हैं कि उन्होंने लालू जी को मुख्यमंत्री बनाया है। दोनों के बीच कोई तुलना नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार चुनाव हारते रहे। मेरे पिता 1977 में ही सांसद बन गए थे।

तेजस्वी बोले- अब इस्तीफा दे दें मुख्यमंत्री

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तेजस्वी याव ने कहा कि नीतीश कुमार को अब खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए... उनसे पहले भी मेरे पिता (लालू यादव) सांसद बन चुके हैं।

हमारे 'समर्थन पत्र' के बिना वह मुख्यमंत्री नहीं बन सकते थे... उन्हें आश्रम चले जाना चाहिए, क्योंकि वह सरकार नहीं चला सकते। वह 14 करोड़ लोगों के भविष्य के साथ क्या कर रहे हैं? नीतीश कुमार की हालत स्थिर नहीं है।

नीतीश ने राजद पर 'परिवार' की राजनीति का आरोप लगाया था

बता दें कि इससे पहले बीती 7 मार्च को नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर 1997 में चारा घोटाले में जेल जाने के बाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर हमला बोला था।

उन्होंने कहा था आप (राजद नेता) उस पार्टी से हैं जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को सीएम बनाया। उन्होंने (राजद) आपको (राजद की महिला विधायकों को) विधायक बनाया है, लेकिन क्या आपने महिलाओं के लिए कोई काम किया है?

नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि हमने महिलाओं के लिए कितना काम किया है? क्या आप लोग (राजद) इसे समझते हैं? आप लोग उस पार्टी में हैं, जिसने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- Rabri Devi: 'भांग पीकर आता है और महिलाओं पर अंटशंट बोलता है', CM नीतीश पर भड़कीं राबड़ी देवी

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'लालू जी की बात छोड़िए; मैंने तो नीतीश कुमार को...', ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव

Categories: Bihar News

Rabri Devi: 'भांग पीकर आता है और महिलाओं पर अंटशंट बोलता है', CM नीतीश पर भड़कीं राबड़ी देवी

Dainik Jagran - March 12, 2025 - 4:30pm

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद में बुधवार को खूब हंगामा हुआ। दरअसल, बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लालू यादव की पत्नी व राजद नेत्री राबड़ी देवी पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इनके हसबैंड जब जेल गए तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया। महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।

अब सीएम नीतीश के इस कथन पर राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने आपत्ति जताई। विधान परिषद में सीएम नीतीश से सियासी भिड़ंत के बाद राबड़ी देवी मीडियो से बोलीं- भंगेड़ी है, भांग पीकर आता है और महिलाओं पर अंटशंट बोलता है, उसकी बहन-बेटी 2005 के पहले कपड़ा पहनती थी या ऐसे ही रहती थी।

अपराध पर भी राजद ने नीतीश सरकार को घेरा

राजद ने बिहार में बढ़ते अपराध पर भी नीतीश सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने इसको लेकर एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब सीएम नीतीश से बिहार नहीं संभल रहा है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं, एक दिन पहले सीएम नीतीश ने कहा कि अपराध की घटनाओं पर सरकार तुरंत एक्शन लेती है।

अपराध की घटनाओं पर सरकार तुरंत कार्रवाई करती है: नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अपराध की घटनाओं की जानकारी मिलने पर सरकार तुरंत कार्रवाई करती है। वे विधान परिषद में राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से उठाए गए अपराध संबंधी मुद्दे पर बोल रहे थे। सिद्दीकी का कहना था कि राज्य में अपराध की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। मुख्यमंत्री स्वयं उत्तर देने के लिए उठे।

उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं पर हमें भी तकलीफ होती है। जानकारी मिलते ही अपराधियों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई होती है। छोटी-बड़ी, घटना कैसी भी हो, सरकार कार्रवाई करती है, लेकिन सदन में इनकी चर्चा करना ठीक नहीं है।

'हम तुरंत कार्रवाई करेंगे'

सिद्दीकी का कहना था कि अपराध की घटनाओं पर सरकार को स्वत: संज्ञान ले। यह व्यवस्था करे कि इनकीपुनरावृति न हो। सरकार को ऐसी व्यवस्था करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सदस्य कुमार नागेंद्र को कहा कि अगर उन्हें कहीं कोई गड़बड़ी नजर आती है तो बताएं। हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें- Bihar: राबड़ी देवी पर गुस्से से लाल हुए नीतीश, बोले- इनके हसबैंड जेल गए, तो वाइफ को CM बना दिया

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: चुनाव से पहले तेजस्वी ने कर दिया एक और वादा, बोले- सत्ता आई तो जन्म से लेकर कमाने तक...

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar