Feed aggregator
Trump makes English official language of US: 'Reinforce shared national values' - India Today
- Trump makes English official language of US: 'Reinforce shared national values' India Today
- Designating English as the Official Language of The United States The White House
- Trump signs order to designate English as official language of the US Deccan Herald
- 'American dream': Donald Trump’s executive order set to make English the official US language The Times of India
- US News Today Live Updates on March 2, 2025 : Donald Trump signs order to make English official language of US, says it's ‘long past time’ Mint
Mumbai cops launch 'operation all out' days after Pune bus rape: Report - Hindustan Times
- Mumbai cops launch 'operation all out' days after Pune bus rape: Report Hindustan Times
- Pune bus rape case: Maharashtra transport union workers protest, demand better safety The Indian Express
- Inside 75-hour manhunt: How 500 cops, drones & villagers caught Pune's most wanted rapist India Today
- Police to conduct DNA fingerprinting of rape accused The Times of India
- Won't spare those who damaged public property post-Pune bus rape incident, says Ajit Pawar The Hindu
Bihar Weather: ठंड और बारिश के बाद भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च से लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का एहसास होगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ अधिसंख्य भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होगा।
हीट वेव जैसे हालात बनने का अनुमानमार्च महीने में प्रदेश का अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार माह में दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ जिलों में हीट वेव जैसे हालात बने रहने के आसार है। इस दौरान वर्षा भी सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में सामान्य वर्षापात 8.2 मिमी है।
24 घंटे में तापमान में विशेष बदलाव नहीं
अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार है। जबकि 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिर्वतन की संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक बना रहा।
पटना सहित कई इलाकों में हुई बारिशपटना का न्यूनतम तापमान शनिवार को सामान्य से पांच डिग्री अधिक बने होने के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 14.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर सहरसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
शनिवार की सुबह पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में तेज हवा व गरज-तड़क के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई।
राजापाकर में हुई सबसे ज्यादा बारिशराजधानी में 2.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि वैशाली जिले के राजापाकर में सर्वाधिक वर्षा 4.6 मिमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
इन इलाकों में फिर बारिश के आसार24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए बारिश के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई है।
प्रमुख शहरों का तापमान शहरअधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना 29.8 19.4 गया 31.8 15.8 भागलपुर 29.7 17.2 मुजफ्फरपुर 29.4 18.1
ये भी पढ़ें
Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी जारी; जानें यूपी-बिहार का हाल
Pope Francis stable, under medical care
Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी जारी; जानें यूपी-बिहार का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम ने उत्तर भारत में एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ी राज्यों का मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। आईएमडी ने हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर आज भी बर्फबारी की संभावना जताई है।
तमिलनाडु में हो रही बारिशतमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में रात से ही भारी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को तेज हवा चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज बदल चुका है। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की वर्षा ने यूपी के मौसम पर भी अपना असर छोड़ा है।
यूपी के इन जिलों में अलर्ट जारीमौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार, अभी अगले दो दिन तक आसमान में छिटपुट बादल जमे रहेंगे। पश्चिमी यूपी में जोरदार बारिश होगी। नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद व आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। साथ ही ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वह तिब्बत की ओर बढ़ रहा है।
इस क्रम में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। दोपहर बाद चलने वाली पछुआ हवा पहाड़ों पर बने बादलों को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा रही हैं। इससे नमी भी बढ़ जा रही है।
चार व पांच को भारी वर्षा व हिमपात की संभावनाप्रदेश में तीन मार्च से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में सोमवार को हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। चार व पांच मार्च को भारी हिमपात व वर्षा की चेतावनी दी गई है। तीन दिन से हो रही वर्षा व हिमपात के बाद शनिवार को धूप खिली। वहीं मंडी जिले के सराज में ओलावृष्टि व मंडी शहर व शिमला में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा 480 सड़कें अभी तक बंद हैं। 2001 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।
इस बार के मानसून में होगी अच्छी बारिशभारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है कि ला-नीना का असर सिर्फ गर्मी पर ही नहीं, बल्कि बारिश के मौसम पर भी पड़ने जा रहा है। मानसून के आगमन की अनुमानित तिथि से तीन महीने पहले मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि इस बार अच्छी वर्षा हो सकती है।
ला-नीना धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जाएगाऐसा अनुमान ला-नीना की स्थितियों के चलते लगाया जा रहा है। हालांकि समय के साथ ला-नीना धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जाएगा और बहुत संभव है कि मानसून के आने से पहले यह निष्पक्ष (न्यूट्रल) हो जाए, लेकिन मौसम विज्ञानियों का मानना है कि जून से सितंबर के बीच प्रशांत महासागर में अलनीनो की स्थिति बनने के आसार नहीं हैं। यदि थोड़ा-बहुत बनेगा भी तो सितंबर के बाद बन सकता है।
Telangana Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे चार लोगों के ठिकाने का पता चला, मंत्री बोले- उनके जीवित होने की आशंका एक प्रतिशत
पीटीआई, नगरकुरनूल। तेलंगाना सुरंग हादसे में एक सप्ताह से चल रहे बचाव अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा है कि फंसे हुए कुल आठ लोगों में से चार के ठिकाने का पता लगा लिया गया है, लेकिन उनके बचने की आशंका एक फीसदी है।
पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से हुआ कामकृष्ण राव ने सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी प्रगति हुई है।
उन्होंने कहा, ''मेरे विचार से, रडार के माध्यम से चार व्यक्तियों का पता लगा लिया गया है।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार शाम तक उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा। अन्य चार लोग टनेल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के नीचे फंसे हुए प्रतीत होते हैं।
बचाव अभियान में 11 एजेंसियों के कर्मचारीजिन चार लोगों का पता लगाया गया है, उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने याद दिलाया कि उन्होंने पहले दिन ही कहा था कि उनके बचने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा कि 450 फीट लंबी बोरिंग मशीन को काटा जा रहा है। इस बचाव अभियान में 11 एजेंसियों के कर्मचारी शामिल हैं।
बचाव कार्य जोरों परपुलिस अधीक्षक वैभव गायकवाड़ ने कहा कि बचाव कार्य जोरों पर है। फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाने हेतु टीबीएम को काटा जा रहा है। शनिवार सुबह एक टीम सुरंग के अंदर गई..पानी निकालने और मलबा हटाने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चल रही है। जो भी बाधाएं आ रही हैं, हमें उन्हें हटाना ही होगा।
सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे स्वजनफंसे हुए श्रमिकों के परिवार के सदस्य उनकी स्थिति को लेकर आशंकित हैं। वे अपने स्वजनों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। फंसे हुए श्रमिकों में से एक गुरप्रीत सिंह के रिश्तेदारों ने दावा किया कि उन्हें बचाव दल की ओर से कोई अपडेट नहीं मिला है। एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि उसने अधिकारियों से आग्रह किया था कि उसे सुरंग में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए, लेकिन उसका अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया।
सुरंग में फंसे हैं ये लोग?- 22 फरवरी को श्रीसैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) सुरंग परियोजना पर काम कर रहे आठ कर्मचारी एक हिस्से के ढह जाने के बाद फंस गए।
- फंसे हुए व्यक्तियों की पहचान मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश), श्रीनिवास (उत्तर प्रदेश), सनी सिंह (जम्मू और कश्मीर), गुरप्रीत सिंह (पंजाब) के तौर पर की गई है।
- इसके अलावा झारखंड के रहने वाले संदीप साहू, जिगता एक्सेस संतोष साहू और अनुज साहू भी शामिल हैं।
- आठ में से, दो इंजीनियर हैं, दो ऑपरेटर हैं और बाकी चार झारखंड के श्रमिक हैं।
- दो इंजीनियर और चार श्रमिक जयप्रकाश एसोसिएट्स द्वारा नियुक्त हैं, जो एसएलबीसी टनल परियोजना की ठेकेदार फर्म है।
यह भी पढ़ें- सुरंग में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, रेलवे साथ लाया प्लाज्मा कटर और ब्रॉचो कटिंग मशीन
Israel approves US proposal to extend Gaza ceasefire for Ramzan - The Hindu
- Israel approves US proposal to extend Gaza ceasefire for Ramzan The Hindu
- Israel adopts US framework for temporary ceasefire during Ramzan, passover period The Economic Times
- Hamas rejects Israel’s terms for extending Gaza truce, rules out negotiations Hindustan Times
- World News Today Live Updates on March 2, 2025 : How Vladimir Putin's Russia celebrated fiery Donald Trump-Volodymyr Zelensky spat Mint
- First phase of Gaza ceasefire deal ends. What's next? The Times of India
सक्षम-कुशल होता भारत, 54.81 प्रतिशत पहुंची रोजगार योग्यता; देखें राज्यवार प्रदर्शन
जितेंद्र शर्मा, नई दिल्ली। उद्योगों में वर्तमान में कार्यरत कामगारों के कौशल को लेकर चिंता जरूर जताई जा रही है, लेकिन शिक्षित युवाओं की नई पीढ़ी नई संभावनाएं भी दिखा रही है। ''ग्लोबल टैलेंट मोबिलिटी: इंडियाज डिकेड'' शीर्षक से जारी वर्ष 2025 की व्हीबाक्स की इंडिया स्किल्स रिपोर्ट ने यह तथ्य सामने रखा है कि भारतीय युवाओं की रोजगार योग्यता वर्ष दर वर्ष बढ़ रही है।
महाराष्ट्र शीर्ष पर है और दूसरे पर दिल्लीपिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रोजगार योग्यता का आंकड़ा 3.56 प्रतिशत वृद्धि के साथ 54.81 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यदि राज्यवार प्रदर्शन देखें तो महाराष्ट्र शीर्ष पर है और दूसरे पर दिल्ली।
गत वर्ष पहले स्थान पर रहा हरियाणा खिसककर नौवें पायदान पर पहुंच गया, जबकि एक पायदान की गिरावट के साथ उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर है। व्हीबाक्स ने कई संगठनों और संस्थाओं की भागदारी से ग्लोबल एम्प्लायबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया, जिसमें भारत के 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं ने भाग लिया।
भारतीय युवाओं की रोजगार योग्यता का आकलन दिया गयाउसके निष्कर्ष के आधार पर ही इंडिया स्किल्स रिपोर्ट ''ग्लोबल टैलेंट मोबिलिटी: इंडियाज डिकेड-2025'' जारी की गई है। रिपोर्ट में 2019 से 2025 तक की भारतीय युवाओं की रोजगार योग्यता का आकलन दिया गया है। इसके मुताबिक, 2019 में यह आंकड़ा 47.28 प्रतिशत था, जो घटते-बढ़ते 2023 में 50.3 प्रतिशत, 2024 में 51.25 प्रतिशत और इस वर्ष 2025 में 54.81 प्रतिशत हो गई।
व्हीबाक्स के सीईओ निर्मल सिंह की ओर से रिपोर्ट में बताया गया है कि अब भारत में 50 प्रतिशत से अधिक स्नातक युवा रोजगार के योग्य हैं। एक दशक पहले यह आंकड़ा 33 प्रतिशत था, जिसमें 17 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि बताती है कि भारत ग्लोबल स्किल हब बनते हुए एआइ, क्लाउड कंप्यूटिंग और ऑटोमेशन जैसे जाब रोल के अवसरों का भी पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार हो रहा है। उनका दावा है कि 2022 में भारत ने 111 अरब डॉलर फॉरेन इनकम ट्रांसफर प्राप्त किया, जो कि वर्ष 2030 तक 150 अरब डॉलर पहुंचने की संभावना है।
वर्षवार देश की रोजगार योग्यता- 2019- 47.28 प्रतिशत
- 2020- 46.21 प्रतिशत
- 2021- 45.9 प्रतिशत
- 2022- 46.2 प्रतिशत
- 2023- 50.3 प्रतिशत
- 2024- 51.25 प्रतिशत
- 2025- 54.81 प्रतिशत
रिपोर्ट में अलग-अलग स्किल का भी आकलन किया गया है कि कहां के युवा किन स्किल में आगे हैं। इनमें न्यूमेरिकल स्किल, क्रिटिकल थिंकिंग और कम्प्यूटर स्किल में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। वहीं, दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी में दक्षता के मामले में पहले स्थान पर महाराष्ट्र, दूसरे पर कर्नाटक और तीसरे पर उत्तर प्रदेश है।
मणिपुर में कायम होगी शांति, आठ मार्च से कहीं भी आ-जा सकेंगे लोग; सभी रास्तों से अवैध बैरिकेड हटाने के निर्देश
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लगभग दो साल से हिंसाग्रस्त मणिपुर में स्थायी शांति की उम्मीद बढ़ गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सुरक्षा बलों को आठ मार्च से राज्य में सभी मार्गों पर लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
सभी रास्तों से अवैध बैरिकेड हटाने के निर्देशउन्होंने सुरक्षा हालात की समीक्षा करते हुए स्थिति को सामान्य बनाने के लिए कई कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। इनमें मणिपुर में सभी रास्तों से अवैध बैरिकेड हटाकर मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करना, जबरन उगाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना, ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान शुरू करना और म्यांमार से घुसपैठ रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सीमा पर बाड़ लगाना शामिल है।
अमित शाह ने साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार मणिपुर में चिरस्थायी शांति बहाली के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हरसंभव सहायता दे रही है। मणिपुर में हालात को सामान्य बनाने और कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शाह ने आठ मार्च से सभी रास्तों पर जनता की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोग कहीं भी आ-जा सकें।
मैतेयी और कुकी समुदाय ने अवैध रूप से बैरिकेड लगा रखे हैंध्यान देने की बात है कि मणिपुर के विभिन्न मार्गों पर मैतेयी और कुकी समुदाय ने अवैध रूप से बैरिकेड लगा रखे हैं और वहां हर गाड़ी की चे¨कग की जाती है। एक समुदाय के लोगों की बैरिकेडिंग वाले इलाके से गुजरना दूसरे समुदाय के लिए खतरनाक होता है। बैरिकेडिंग अवैध वसूली का भी अहम स्थान बन गया है, जहां से गुजरने वाली हर गाड़ी से जबरन उगाही की जाती है।
शाह ने इस पर तत्काल रोक लगाने और जबरन उगाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। म्यांमार से कुकियों का अवैध घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान शाह ने मणिपुर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवाजाही के लिए चिह्नित किए गए प्रवेश स्थानों के दोनों तरफ बाड़ लगाने के काम को जल्द पूरा करने को कहा है।
म्यांमार के अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगीगृह मंत्रालय पहले ही म्यांमार के साथ 1967 में किए गए मुक्त आवाजाही समझौते को निरस्त कर चुका है। इससे म्यांमार के अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। इसी तरह से ड्रग्स तस्करी मणिपुर के उग्रवादी गुटों की फंडिंग का बड़ा जरिया रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह मणिपुर में हिसा के लिए अफीम की अवैध खेती और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को बड़ी वजह बताते रहे हैं। शाह ने मणिपुर को नशामुक्त बनाने का निर्देश दिया और इसके लिए नशे के व्यापार में लिप्त पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने को कहा।
पहली बार हालात सामान्य होने के संकेतबैठक में मणिपुर के राज्यपाल के साथ-साथ सेना, असम राइफल्स, बीएसएफ, केंद्रीय गृह मंत्रालय व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दरअसल, दो सप्ताह पहले मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद पहली बार हालात सामान्य होने के संकेत मिलने लगे हैं।
650 से अधिक लूटे हुए हथियार वापस किए गएराज्यपाल अजय कुमार भल्ला की अपील पर 650 से अधिक लूटे हुए हथियार वापस किए गए और अब इसकी अवधि छह मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले अपील के बावजूद मैतेयी और कुकी दोनों समुदाय की ओर से हथियार वापस नहीं किए जा रहे थे। इस पृष्ठभूमि में अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक को अहम माना जा रहा है।
Pages
