Feed aggregator

Bihar Politics: 'अपनी पार्टी के कुछ लोगों की गलती से उधर गए', CM नीतीश का किसकी ओर इशारा? नए बयान ने मचाई खलबली

Dainik Jagran - March 30, 2025 - 8:00pm

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में भरपूर सहयोगदेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के अपने प्रयासों तथा केंद्र के सहयोग से बिहार के विकास कार्यों में और तेजी आएगी। राज्य के हर क्षेत्र में विकास के लिए केंद्र सरकार पूरा सहयोग दे रही है।

मुख्यमंत्री रविवार को बापू सभागार में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में वर्तमान केंद्र सरकार के गठन के बाद प्रस्तुत बजट में विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रावधान किया गया।

पुनः वर्ष 2025 में प्रस्तुत केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड की स्थापना, नये हवाई अड्डों के विकास की घोषणा की गयी है। इससे राज्य का विकास और तेजी से होगा।

बहुत खुशी की बात है कि हाल में ही केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में बिहार से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट तथा पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बेहतर शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में स्कूल खोले गये तथा शिक्षकों की बहाली की गयी।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया तथा इसके लिए अस्पतालों में दवा और ईलाज की व्यवस्था की गयी। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण से शुरूआत की गयी।

वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसे ‘जीविका’ नाम दिया और इससे जुड़नेवाली महिलाओं को जीविका दीदी कहा।

अब स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 लाख 63 हजार हो गयी है, जिसमें जीविका दीदियों की संख्या एक करोड़ 35 लाख हो गयी है।

हाल में ही शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन शुरू किया गया है, जिससे इनकी संख्या बढ़कर 36 हजार हो गयी है।

अपनी पार्टी के कुछ लोगों की गलती थी दो बार एनडीए से अलग हुआ
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के और तेजी से विकास के लिए लोगों से सहयोग करने काे कहा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों में अपना सहयोग दें।
  • उन्होंने यह भी कहा कि अपनी पार्टी के कुछ लोगों की गलती से मैं दो बार एनडीए से अलग हो गया था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मुझे बिहार का मुख्यमंत्री बनाया।
  • उन्होंने कहा कि हम शुरू से भाजपा के साथ मिलकर राज्य का विकास कर रहे हैं और आगे भी मिल जुल कर विकास करेंगे।
लालू-राबड़ी की सरकार ने विकास नहीं, काफी विवाद होता था

मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी की सरकार पर तंस कसते हुए कहा कि हमारी सरकार 24 नवंबर 2005 को बनी थी। पहले की सरकार में बिहार का बुरा हाल था। कोई विकास का कार्य

नहीं किया था। पहले लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। हिंदू-मुस्लिम के बीच काफी विवाद होता था, दोनों में झगड़ा होता था। पढ़ाई का हाल ठीक नहीं था। बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, बहुत कम पढ़ाई होती थी।

पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थी और जो थी उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगहों पर थी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू की गयी। पहले आठ हजार से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गयी।

बाद में 1273 कब्रिस्तानों को और चिन्हित किया गया, जिसमें से 746 कब्रिस्तानों की घेराबन्दी पूर्ण है। शेष भी जल्द पूरा हो जायेगा। अब समाज में कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे हिन्दू हों, मुस्लिम हों, सामान्य वर्ग हों, पिछड़ा हों, अति पिछड़ा हों, दलित हों, महादलित हों सभी के लिए हमलोगों ने काम किया है।

वर्ष 2005 के बाद से राज्य के विकास के लिये हमलोगों ने जो कार्य किया है, उसे आपलोग याद रखें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में राज्य का बजट मात्र 30 हजार करोड़ रूपये था।

उसके बाद हर वर्ष बजट का आकार लगातार बढ़ा है। इस वर्ष राज्य का बजट बढ़कर तीन लाख 17 हजार करोड़ रूपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- 

Bihar: 40 मिनट की बैठक में बिहार चुनाव की लिखी गई पथकथा, अमित शाह के सामने सभी नेताओं ने एक चेहरे पर भर दी हामी

Bihar Politics: CM हाउस में अमित शाह की NDA नेताओं से क्या हुई बातचीत? चिराग पासवान ने खुलकर बताया सबकुछ

Categories: Bihar News

Bihar: 40 मिनट की बैठक में बिहार चुनाव की लिखी गई पटकथा, अमित शाह के सामने सभी नेताओं ने एक चेहरे पर भर दी हामी

Dainik Jagran - March 30, 2025 - 7:49pm

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे के साथ ही एनडीए बिहार में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में आगे बढ़ेगा। चुनाव के बाद भी एनडीए उनके नेतृत्व में एकजुट रहेगा।

नीतीश कुमार के नाम पर एकजुटता दिखाने को ले रविवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की बैठक शाम चार बजे के करीब हुई।

लगभग 40 मिनट तक यह बैठक चली। बैठक के बाद सभी नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अपनी सहमति जतायी।

आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सक्रियता और नीतीश कुमार के नेतृत्व की बात सीधे तौर पार्टी नेताओं और लोगों के बीच जाए इसे केंद्र में रख रविवार की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा।

पटना में जल्द होगी एक और बैठक
  • इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री ने एनडीए को एकजुट हाेकर चुनाव में सक्रिय रहने की बात कही। यह बात भी सामने आयी कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर किसी तरह का कोई संशय नहीं है।
  • एनडीए की इस महत्वपूर्ण बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि डबल इंजन की इस सरकार में केंद्र से किसी तरह की मदद मिल रही।
  • लोगों के बीच यह बात नीचे तक जाना चाहिए कि विकास से जुड़े काम में किस तरह से डबल इंजन की सरकार में काम हो रहा।
  • चुनाव को ले आगे के अभियान को ले एनडीए घटक दल के बड़े नेताओं की जल्द ही पटना में एक बैठक भी होगी जिसमें बहुत कुछ तय होना है।
  • चुनाव के पहले एनडीए की यह पहली बड़ी बैठक बिहार में थी जिसमें अमित शाह शामिल हुए। नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर को संशय नहीं रहे इस वजह से यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित की गयी।
इन दिग्गजों की रही मौजूदगी

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: CM हाउस में अमित शाह की NDA नेताओं से क्या हुई बातचीत? चिराग पासवान ने खुलकर बताया सबकुछ

'रोजगार न मिले तो हमारा गर्दन पकड़ियेगा', पूर्णिया में प्रशांत किशोर बोले- हमने 10 CM बनाया और अब बिहार...

Categories: Bihar News

Bihar Politics: CM हाउस में अमित शाह की NDA नेताओं से क्या हुई बातचीत? चिराग पासवान ने खुलकर बताया सबकुछ

Dainik Jagran - March 30, 2025 - 6:19pm

पटना, पीटीआई। बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की तैयारी तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक अभी से ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सभी नेताओं चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं। 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह भी पटना पहुंच गए हैं।

शाह ने रविवार को सीएम आवास में तमाम एनडीए नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। 

गोपलगंज में भी शाह ने लोगों को किया संबोधित
  • शाह ने पटना पहुंचते ही सबसे पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ एक समारोह में मंच साझा किया। जहां 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।
  • इसके बाद गोपालगंज में भाजपा की एक रैली को संबोधित करने के बाद सीएम के घर पहुंचे। नीतीश ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत चली।
  • वहीं, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी इस बैठक का हिस्से बने।
  • मीटिंग के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। चिराग ने कहा कि चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि चुनावों से पहले गठबंधन को कैसे मजबूत किया जाए। 
  • बता दें कि फिलहाल, चिराग की पार्टी का राज्य विधानसभा में कोई मेंबर नहीं है, लेकिन पिछले साल के लोकसभा चुनावों में, लोजपा (आर) ने सभी पांच सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी।
क्या बोले चिराग? 

चिराग ने जोर देकर यह भी कहा कि बैठक जल्दी खत्म हो गई क्योंकि एजेंडे में कोई प्रमुख मुद्दे नहीं थे। इस बैठक में राज्य के मंत्रियों सहित जेडी(यू) और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी  और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।

बता दें कि नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार में एनडीए का 'चेहरा' रहे हैं, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि जेडी(यू) सुप्रीमो के कथित खराब स्वास्थ्य को देखते हुए भाजपा इस बार अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है।

दूसरी तरफ, नीतीश कुमार का एनडीए से अचानक बाहर निकलने का पिछला रिकॉर्ड भाजपा को चिंता में डालता रहा है।

हालांकि, वह बार बार यह जरूर कह रहे हैं कि वे हमेशा के लिए एनडीए के साथ वापस आ गए हैं। अब वह इधर उधर नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुए अमित शाह, पटना में लालू यादव पर जमकर कसा तंज

अमित शाह के बिहार दौरे से गरमाई सियासत, आज लालू के गृह जिले में बिछाएंगे विधानसभा चुनाव जीतने की बिसात

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar