Feed aggregator

'तीसरा बच्चा पैदा करो और इनाम पाओ', TDP सांसद ने क्यों किया ऐसा एलान?

Dainik Jagran - National - March 10, 2025 - 8:10am

एएनआई,अमरावती। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने महिलाओं को तीसरा बच्चा होने पर गिफ्ट देने का वादा किया है। अगर बच्चा लड़का हुआ तो गाय और लड़की हुई तो 50,000 रुपये दिए जाएंगे। सांसद ने कहा कि यह रकम वह अपने वेतन से देंगे।

सांसद ने यह एलान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में की। इस खबर से आंध्र प्रदेश में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत तेदेपा के कई नेता युवा आबादी घटने पर चिंता जता चुके हैं और इसे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। सांसद अप्पलनायडू का यह कदम इसी दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है।

क्यों लिया ये फैसला?

आंध्रप्रदेश के विजयनगरम से तेदेपा सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने कहा 

उनका यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायडू के आह्वान के बाद उठाया गया है। दोनों नेताओं ने जनसंख्या वृद्धि के लिए कदम उठाने और तीसरा बच्चा होने पर प्रोत्साहन देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि पचास हजार रुपये का बैंक में फिक्सड डिपाजिट करेंगे, जो रकम बेटी की शादी की उम्र तक दस लाख रुपये हो जाएगी।

महिलाओं ने दिया ऐसा रिएक्शन
  • तेदेपा सांसद की यह घोषणा इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रही है।
  • इंटरनेट मीडिया पर अप्पा नायडू की इस पेशकश को तेदेपा नेता और कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से साझा कर रहे हैं।
  • तेदेपा नेताओं का दावा है कि महिलाओं ने भी इस घोषणा को हाथोंहाथ लिया है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। 
  • इससे पहले, मार्च में ही दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी चिंता जताते हुए कहा था कि दक्षिण भारत में आबादी के उम्रदराज होने से कई चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।
  • जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की जनसंख्या खासी युवा है।
सीएम नायडू ने भी की तारीफ

इसलिए अब जनसंख्या नियंत्रण के बजाय दीर्घावधि के जनसंख्या नियोजन की आवश्यकता है। सीएम नायडू ने घोषणा की थी कि सभी महिला कर्मचारियों को प्रसव के समय मातृत्व अवकाश दिया जाएगा, चाहे उनके कितने भी बच्चे हों।

Categories: Hindi News, National News

Bihar Weather: भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा; अभी और बढ़ेगी मुश्किल

Dainik Jagran - March 10, 2025 - 7:29am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: प्रदेश में पछुआ हवा के कारण मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है, जबकि 72 घंटों में अधिकतम में तीन से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। पछुआ के कारण सुबह-शाम मौसम शुष्क होने के साथ गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में इराक के आसपास और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। हालांकि, इसका प्रभाव प्रदेश के ऊपर कुछ खास नहीं पड़ेगा। थोड़ा असर पड़ सकता है।

बांका में दर्ज हुआ सबसे कम न्यूनतम तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि 11.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बक्सर में 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा

पटना का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 33.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान दरभंगा, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना     31.2  17.0 गया  32.3  13.6 भागलपुर   30.5  15.7 मुजफ्फरपुर   29.0  18.2 बक्सर : गेंहू की फसल पर मौसम की मार, किसानों की बढ़ी चिंता

जिले में गेहूं की फसल पर मौसम की प्रतिकूलता का खतरा मंडरा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से फसल को नुकसान हो रहा है, जिसके चलते बाली का आकार छोटा रह रहा है और दाने पुष्ट नहीं हो पाएंगे। इससे उत्पादन में कमी और दानों का वजन घटने की आशंका है, जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

मेहनत और खर्च के बावजूद प्रकृति का मिजाज फसल के पक्ष में नहीं दिख रहा। 20 दिसंबर के बाद बोई गई फसलों पर इसका असर ज्यादा होगा और उत्पादन में 25 प्रतिशत तक की गिरावट संभव है।

तेज धूप से गेहूं के दाने असमय पक रहे हैं, बाली छोटी रह रही है, और सूर्य की तपिश में फसल जल्द सूख रही है, जिससे दाने पतले हो जाएंगे। किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में पटवन करें और पोटैशियम क्लोराइड का छिड़काव करें ताकि नुकसान को कम किया जा सके।

डॉ. देवकरण, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख

दिसंबर के अंतिम सप्ताह या उसके बाद बोई गई फसलों पर प्रभाव अधिक होगा, जबकि बाली पूरी तरह लग चुके खेतों में प्रति एकड़ एक किलो पोटैशियम क्लोराइड को 100 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव जरूरी है।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में अगले 72 घंटे में फिर बदलने वाला है मौसम, IMD के अलर्ट से बढ़ी लोगों की परेशानी

Weather Update: फिर करवट लेने जा रहा मौसम... कहीं लू, तो कहीं भयंकर बारिश की चेतावनी; इन राज्यों के लिए आया अलर्ट

Categories: Bihar News

Weather Update: फिर करवट लेने जा रहा मौसम... कहीं लू, तो कहीं भयंकर बारिश की चेतावनी; इन राज्यों के लिए आया अलर्ट

Dainik Jagran - National - March 10, 2025 - 6:37am

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते आसपास के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं महसूस की गईं। लेकिन अब मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है।

अगर बीते 24 घंटे की बात करें, तो अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, असम, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि कोस्टल कर्नाटक, कोंकण व गोवा, सौराष्ट्र व कच्छ में मौसम पहले की तरह ही गर्म रहा।

पश्चिम विक्षोभ दिखाएगा असर

इराक के आस-पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो आने वाले दिनों में देश के कुछ हिस्सों पर असर डाल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो गुजरात में 12 मार्च तक लू चलने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

यही हाल मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत का भी रहेगा। यहां भी अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि के बाद थोड़ी गिरावट भी देखने को मिलेगी।

बारिश का भी आया अलर्ट
  • मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी तेज गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी। वहीं तमिलनाडु में भी बौछारें पड़ने की संभावना है।
  • वहीं 11 मार्च को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगभग यही स्थिति 12 मार्च को भी बनी रहेगी। जबकि 13 मार्च को जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

जहां एक ओर गुजरात में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मार्च को दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 14 मार्च तक दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापान 31 से 34 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री के लगभग रहेगा। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। बता दें कि 9 मार्च को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: इस बार खूब सताएगी गर्मी, लंबे समय तक लू की भविष्यवाणी

Categories: Hindi News, National News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar