Feed aggregator

CSK beat LSG by five wickets in IPL

Business News - April 14, 2025 - 11:44pm
Categories: Business News

कर्नाटक में ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान, लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें; जानिए क्या है इनकी मांग

Dainik Jagran - National - April 14, 2025 - 11:43pm

आईएएनएस, बेंगलुरु। कर्नाटक में ट्रक मालिकों के संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, टोल शुल्क में वृद्धि और आरटीओ अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार आधी रात से ये हड़ताल शुरू होगी।

ट्रक मालिकों के एलान के बाद से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर्नाटक राज्य लॉरी मालिकों और एजेंटों के संघ (FOKSLOAA) और कर्नाटक माल ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है।

वहीं, इस हड़ताल का राज्य और क्षेत्रीय संघों से मिलकर बनी मोटर परिवहन ऑपरेटरों की शीर्ष संस्था अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस ने भी समर्थन किया है।

आवश्यक सेवाएं हो सकती हैं बाधित

ट्रक मालिकों के राज्यव्यापी हड़ताल के ऐलान से कई आवश्यक सेवाओं के बाधित होने की संभावना है। हड़ताल के कारण सोमवार आधी रात से छह लाख ट्रक और लॉरियों के सड़क से नदारद होने की उम्मीद है।

दरअसल, ट्रक मालिकों ने सरकार को उनकी मांगों को पूरा करने के लिए 14 अप्रैल तक की समयसीमा दी थी, जिसमें डीजल की कीमतों में कमी शामिल है। सरकार द्वारा उनकी चिंताओं का समाधान करने में विफल रहने के कारण, संघों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

पेट्रोल-डीजल की भी हो सकती है किल्लत

जानकारी के अनुसार, जेली स्टोन, ढीली रेत और अन्य सामान ले जाने वाले ट्रक परिचालन बंद कर देंगे। सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल का परिवहन करने वाले वाहन भी सेवाएं निलंबित रखेंगे। जिससे राज्य में ईंधन की परेशानी भी देखने को मिल सकती है।

कर्नाटक राज्य लॉरी मालिक एवं एजेंट संघ के अध्यक्ष जीआर षणमुगप्पा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि पांच प्रमुख मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक कोई चर्चा शुरू नहीं की है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी विरोध की तैयारी

राज्य लॉरी मालिक एवं एजेंट संघ के अध्यक्ष जीआर षणमुगप्पा ने घोषणा की कि 27 और 28 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर के विरोध पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि छह लाख ट्रक और लॉरी परिचालन बंद कर देंगे। हड़ताल आधी रात से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: New Toll Policy: पूरे नेटवर्क में लगेंगे नए कैमरे, सेंसर पकड़ेगी स्पीड; नई टोल पॉलिसी में क्या है खास?

यह भी पढ़ें: गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड को बड़ी कामयाबी, अरब सागर में पकड़ी गई 1800 करोड़ की 300 किलो ड्रग्स

Categories: Hindi News, National News

अमेरिकी टैरिफ के असर से 11.30 लाख करोड़ रुपये की निवेशक संपत्ति स्वाहा, BSE मानक सूचकांक में 2 प्रतिशत की गिरावट

Dainik Jagran - National - April 14, 2025 - 11:30pm

पीटीआई, नई दिल्ली। अमेरिकी टैरिफ के एलान के बाद से अब तक निवेशकों की संपत्ति 11.30 लाख करोड़ रुपये घटी है। इस दौरान बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में गिरावट की बात करें तो यह 1,460.18 अंक या 1.90 प्रतिशत गिर चुका है। अमेरिकी शुल्क के एलान और चीन तथा अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की बढ़ती चिंताओं के कारण हाल के दिनों में शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

अनिश्चितता के चलते इस अवधि में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 11,30,627.09 करोड़ रुपये घटकर 4,01,67,468.51 करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि, अमेरिका के अतिरिक्त आयात शुल्क के अपने फैसले को 90 दिन के लिए टालने के बाद बाजार में शुक्रवार को करीब दो प्रतिशत का उछाल आया था। इस दौरान बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद भी रहे।

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव का असर

अमेरिका ने दो अप्रैल को अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय उत्पादों पर 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, नौ अप्रैल को इसे नौ जुलाई तक यानी 90 दिन के लिए टाल दिया गया था। हालांकि, 10 प्रतिशत का मूल शुल्क अब भी लागू है। हालांकि, चीन को कोई राहत नहीं दी गई। अमेरिका ने चीन से आयातित वस्तुओं पर 145 प्रतिशत शुल्क लगा रखा है। वहीं चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी वस्तुओं पर अपने अतिरिक्त शुल्क को बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है।

अमेरिका के दुनिया पर व्यापक स्तर पर जवाबी शुल्क की घोषणा के बाद नए वित्त वर्ष की शुरुआत में बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट देखी गई और भारत भी बिकवाली से अछूता नहीं रहा, लेकिन यह अबतक अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। सतीश चंद्र अलूरी, विश्लेषक, लेमन मार्केट्स डेस्क

भविष्य की संभावनाएं और जोखिम

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के एवीपी विष्णु कांत उपाध्याय ने कहा, "बाजार में अनिश्चितता का वर्तमान दौर अगले तीन से छह महीनों तक चल सकता है। इसके विपरीत, यदि वैश्विक परिस्थितियां स्थिर होती हैं तो भारतीय शेयर एक बार फिर दीर्घकालिक विकास क्षमता की तलाश करने वाले विदेशी निवेशकों के लिए एक अच्छे गंतव्य के तौर पर उभर सकते हैं। भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है, लेकिन वैश्विक बाजार की अनिश्चितताएं, अस्थिरता और व्यापार व्यवधान अभी भी बड़े जोखिम हैं।"

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान, लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें; जानिए क्या है इनकी मांग

Categories: Hindi News, National News

किताबों के हिंदी नामों पर उठे विवाद को NCERT ने किया खारिज, कहा- नाम NEP के तहत

Dainik Jagran - National - April 14, 2025 - 11:30pm

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्कूलों के लिए तैयार की गई नई किताबों के हिंदी नामों को लेकर उठे विवाद पर एनसीईआरटी (भारतीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने साफ किया है कि किताबों के नाम देश की नई पीढ़ी को भारतीय जड़ों से जोड़ने वाले और एनईपी की सिफारिशों के अनुरूप हैं। जो लोग इन नामों को लेकर विरोध कर रहे हैं, उनका विरोध पूरी तरह से अनुचित है। वैसे भी जिन्हें इन किताबों को पढ़ना और जिन्हें पढ़ाना है, वे सभी इन्हें बेहद पसंद कर रहे है।

भारतीय वाद्य यंत्रों और रागों से जुड़े हैं नाम

किताबों के हिंदी नामों पर उठे विवाद के बीच एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के लिए तैयार की गई ये किताबें वैसे तो दो साल से पढ़ाई जा रही है लेकिन तब किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। वैसे भी इन किताबों के जो नाम हैं वह भारतीय वाद्य यंत्रों और रागों के नाम पर रखे गए है, जैसे संतूर, मृदंग, तबला, वीणा व पूर्वी आदि। ये शब्द देश की नई पीढ़ी को भारतीयता का अहसास कराने वाले हैं।

पहली बार फाइव स्टार रेटिंग मिली

एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुस्तकों को लेकर शिक्षकों और बच्चों के बीच से दो सालों में जो फीडबैक आया है, वह उत्साहित करने वाला है। एनसीईआरटी की नई किताबों को पहली बार फाइव स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले इनकी दो स्टार रेटिंग ही थी। जो लोग इन किताबों के नामों को हिंदी या अंग्रेजी के नाम पर विरोध को हवा दे रहे हैं, यही लोग पहले एनईपी को लेकर भी विरोध कर रहे थे।

पश्चिम नहीं, अब भारत है फोकस

इस बीच अंग्रेजी की जिस किताब पूर्वी के नाम को इस पूरे विवाद में घसीटा जा रहा है, उसे तैयार करने वाली टीम में शामिल एक वरिष्ठ शिक्षाविद ने कहा कि इस पुस्तक की विषयवस्तु भी अब पश्चिम के बजाय भारत फोकस हो गई है। अब तक अंग्रेजी की किताबों में पश्चिम की कहानी पढ़ाई जाती थी, लेकिन अब इनमें रानी अब्बक्का की कहानी देश की नई पीढ़ी पढ़ेगी। जो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी ही बहादुर थी। देश में औपनिवेशिक आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ने वाली पहली भारतीय महिला थीं। कर्नाटक के उल्लाल नगर के प्रसिद्ध चौटा घराने में जन्मी रानी अब्बक्का का पूरा नाम अभया रानी अब्बक्का चौटा था।

यह भी पढ़ें: कलम, कागज और कुरान... तहव्वुर राणा से रोज 10 घंटे तक पूछताछ कर रही NIA, खुलेंगे कई राज

Categories: Hindi News, National News

बोकारो में पटना पुलिस की पिस्टल से हुआ कांड, फल विक्रेता के घायल होने से बढ़ी सिपाही की टेंशन

Dainik Jagran - April 14, 2025 - 11:25pm

जागरण टीम, पटना/बोकारो। लापता युवक-युवती की तलाश में झारखंड के बोकारो पहुंची गर्दनीबाग पुलिस टीम में शामिल सिपाही की पिस्टल से चली गोली से ही फल विक्रेता घायल हुआ था।

घायल विवेक कुमार की शिकायत पर वहां सेक्टर चार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस टीम पटना लौटने लगी। इसी बीच कोडरमा पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। आरोपितों को वहां की पुलिस ने हिरासत में लिया।

फल विक्रेता को लगी गोली

वहीं, बोकारो पुलिस टीम को गर्दनीबाग थाना के सिपाही की गोली से फल विक्रेता के घायल होने की जानकारी मिली। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद उसे जमानत दे दी गई।

विवेक ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की सुबह पौने दस बजे लक्ष्मी मार्केट में हनुमान मंदिर के पीछे अपने फल गोदाम से ठेला निकाल रहा था। उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति पिस्टल के साथ उसके पास आए और उसे थप्पड़ से मारते हुए पिस्टल का भय दिखाकर सफेद कार में बिठा लिया।

उसमें पहले से दो व्यक्ति बैठे थे। गाड़ी में आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति हाथ में पिस्टल लेकर पीछे मुड़कर बात कर रहा था। इसी क्रम में गलती से उससे फायर हो गया। इससे कार में बैठे इन लोगों में एक व्यक्ति को गोली लगी। उसके हाथ से गोली पार कर गई। उसी गोली से वह भी घायल हो गया।

बोकारो पुलिस को मिली जानकारी

वह लोग उसे अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कराकर चले गए। घटना की सूचना पर बोकारो पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार जांच शुरू की। कोडरमा के तिलैया थाना में बोकारो पुलिस की सूचना पर आरोपितों को वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि पटना पुलिस टीम में शामिल एक सदस्य से गलती से गोली चल गई थी। गोली से फल विक्रेता घायल हो गया था। कोडरमा जाकर पुलिस ने आरोपित पुलिस टीम के सदस्य को गिरफ्तार किया। जमानतीय धारा होने की वजह से उसे जमानत दे दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Gaya News: गया में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार; इलाके में सनसनी

Patna News: बिहटा में तिलक समारोह के दौरान तेज आंधी से टूटी छत की रेलिंग; दूल्हा समेत 1 दर्जन घायल

Categories: Bihar News

CM नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' के आधिकारिक 'लोगो' तथा केंद्रीय मंत्री ने 'शुभंकर' का किया अनावरण

Dainik Jagran - April 14, 2025 - 10:20pm

जागरण संवाददाता, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 के आधिकारिक 'लोगो' तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'शुभंकर' का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने खेल सॉन्ग का भी शुभारंभ किया। साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का बिहार में आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का पटना में उद्घाटन करेंगे।

हम सभी खिलाड़ियों का बिहार की धरती पर स्वागत करते हैं। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 का आयोजन हो रहा है। 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिलों पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेल महाकुंभ का आयोजन होगा।

इसमें 28 खेलों के लिए देशभर से 8 हजार 500 खिलाड़ी और 1500 टेक्निकल स्टाफ यानी कुल 10 हजार लोग भाग लेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई के बीच बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 'लोगो' बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का प्रतीक है। इसका नारंगी और हरा रंग उत्साह और प्रकृति का मेल दर्शाता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, बिहार के शुभंकर 'गजसिंह' का स्वरूप एवं अवधारणा राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं खेल भावना का प्रतीक है।

यह शुभंकर बिहार की समृद्ध पुरातात्विक विरासत से प्रेरित है, जो पाल काल के दौरान नालंदा एवं बोधगया स्थित मंदिरों और स्तंभों पर अंकित गजसिंह (हाथी-सिंह के संयोग) की मूर्तियों से लिया गया है।

गजसिंह, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, बिहार का शुभंकर मात्र एक प्रतीक नहीं, बल्कि सशक्त, साहसी एवं बुद्धिमान खिलाड़ी की भावना का जीवंत रूप है।

यह शुभंकर राज्य की खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं देश के युवा खिलाड़ियों को संगठित, अनुशासित एवं उन्नत खेल भावना के लिए प्रेरित करेगा। बिहार, भारत के खेल क्षेत्र में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने के लिए तत्पर है।

डिजाइन में महाबोधि मंदिर और नालंदा विश्वविद्यालय का प्रतीक ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत के सम्मान को दर्शाता है। पीपल वृक्ष, गौरैया और गंगेटिक डॉल्फिन प्रकृति और उनके संरक्षण का संदेश देते हैं।

मधुबनी पेंटिंग और छठ पूजा जीवंत सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जैव विविधता की मिसाल है। अशोक चक्र और सिंह न्याय, शक्ति और ऐतिहासिक गौरव के प्रतीक हैं।

बिहार के नक्शे में सजी यह डिजाइन राज्य की विविध पहचान, सांस्कृतिक धरोहर और खेल संस्कृति के विकास का शक्तिशाली प्रतीक बन चुकी है।

'खेल के रंग, बिहार के संग!' यह केवल नारा नहीं, बल्कि बिहार के खेल पुनर्जागरण का संदेश है, जो राज्य को वैश्विक खेल मानचित्र पर लाने का संकल्प दर्शाता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, खेल निदेशक महेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Categories: Bihar News

Patna News: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को लेकर आ गया एक और अपडेट, यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया अहम फैसला

Dainik Jagran - April 14, 2025 - 9:57pm

जागरण संवाददाता, पटना। पटना एयरपोर्ट (जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा) का नया टर्मिनल बन कर तैयार हो गया है।

संभावना है कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे, फिर सामान्य यात्रियों के लिए भी नए टर्मिनल से आवागमन शुरू हो जाएगा।

तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब पहले की तरह प्रवेश करने के बाद टर्मिनल तक जाने के लिए आधा किलोमीटर अंदर नहीं जाना होगा। सड़क से सीधे नए टर्मिनल में प्रवेश कर सकते हैं।

नए टर्मिनल में प्रवेश के लिए दो और निकास के लिए एक द्वार होंगे। वाहन रैंप से होकर मल्टी लेवल पार्किंग एरिया में जा सकते हैं। पार्किंग स्थल से टर्मिनल में लिफ्ट और सीढ़ी दोनों से आने की व्यवस्था है।

ट्रैफिक व्यवस्था में भी होगा बदलाव

एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर योजना बनाई जा रही है, ताकि सड़क पर वाहनों को खड़ा न होना पड़े। इससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट गोलंबर को हटाने के बाद पीर अली खान मार्ग में बने फुटपाथ को तोड़ कर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।

नेहरू पथ शेखपुरा मोड़ की तरफ से पीर अली खान मार्ग होकर चितकोहरा गोलंबर चले जाएंगे। शेखपुरा मोड़ से वाहन आइएएस भवन के पास यू-टर्न लेकर एयरपोर्ट जाएंगे।

चेक-इन काउंटर पर नहीं होगी भीड़

वर्तमान में यात्रियों की औसत संख्या प्रतिदिन 12 हजार है। लगभग साढ़े छह हजार यात्री सुबह छह से रात 10 बजे तक यात्रा करते हैं। ऐसे में चेकइन काउंटर पर भीड़ बनी रहती है।

52 चेकइन काउंटर बन कर तैयार हैं। इसके अलावा सेल्फ चेकइन क्योस्क भी होंगे। इससे चेकइन काउंटर पर यात्रियों की भीड़ नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें-

खराब मौसम से पटना एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित, दो फ्लाइट डायवर्ट

Categories: Bihar News

Patna News: बिहटा में तिलक समारोह के दौरान तेज आंधी से टूटी छत की रेलिंग; दूल्हा समेत 1 दर्जन घायल

Dainik Jagran - April 14, 2025 - 9:45pm

संवाद सूत्र, बिहटा। थाना क्षेत्र के कुंजवा में सोमवार की शाम एक तिलक समारोह के बीच आई तेज आंधी से छत की रेलिंग और पंडाल के अचानक टूटकर गिर जाने से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही। घायलों में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद तिलक समारोह में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते खुशी का माहौल चित्कार में बदल गया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुंजवा में पाटलिपुत्र सांसद डॉ. मीसा भारती का ससुराल है।

तिलक समारोह के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि कुंजवा निवासी मोहन विश्वकर्मा के पुत्र रौशन कुमार की शादी तय है, जिसको लेकर बिहटा के राघोपुर से लोग तिलक चढ़ाने उनके घर पहुंचे थे। तिलक समारोह का आयोजन घर के आगे बने एस्बेस्टस के दुचारा में किया गया था।

पूजा-पाठ और गीत का दौर चल ही रहा था कि अचानक आई तेज आंधी से छत पर बना पंडाल रेलिंग तोड़ते हुए एस्बेस्टस पर जा गिरा। जिससे उसके नीचे बैठी महिलाएं और बच्चे दबकर जख्मी हो गए।

लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

थाना प्रभारी राज कुमार पाण्डेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई और सभी अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

घायलों की पहचान कुंजवा निवासी मोहन विश्वकर्मा के पुत्र रौशन कुमार, रहीश यादव की पुत्री नंदनी कुमारी (13), रवि कुमार की पत्नी श्रृंखला कुमारी (32) सुरेन्द्र शर्मा की पत्नी शांति देवी (50) लखन विश्कर्मा की पत्नी देवंति देवी(40) के रुप में की गई।

वहीं, शिवजी शर्मा की पत्नी सरस्वती देवी (55), मंटू शर्मा की पत्नी उषा देवी (55), स्व. राम नाथ मिस्त्री की पत्नी कुंती देवी (56), रामदयाल शर्मा की पत्नी कौशल्या देवी (55), रमेश शर्मा के पुत्र जिकू कुमार( 8) भी इस हादसे में घयाल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-

Weather Change: बदलता मौसम कर रहा बीमार, अस्पतालों में उमड़ रही मरीजों की भीड़; रखें खास ख्याल

Arwal News: अरवल में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, पुआल पर ठनका गिरने से पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar