Feed aggregator

राहुल की यात्रा के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक ने कार्यकर्ता को दौड़ाकर पीटा; देखते रहे अखिलेश

Dainik Jagran - April 7, 2025 - 5:12pm

जागरण संवाददाता, पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। उनकी यात्रा के बीच कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। 

वीडियो में रीगा के पूर्व कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना किसी कांग्रेस कार्यकर्ता को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सदाकत आश्रम परिसर में ही दोनों गिर जाते हैं फिर पूर्व विधायक भाग रहे युवक को पीटने लगते हैं। इस दौरान बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह गेट के बाहर थे।

बताया जा रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भाषण सुन जोश में आए एक पूर्व विधायक ने कांग्रेसी की ही धुनाई कर दी। कुछ अन्य कांग्रेसी भी पूर्व विधायक का साथ दे रहे थे।

पिटाई के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। यह सब सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के परिसर में हुआ।

सभी नेता सुन रहे थे भाषण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आश्रम के हॉल में राहुल गांधी भाषण दे रहे थे। अन्य लोगों के साथ सीतामढ़ी जिला के रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना भी तन्मयता से भाषण सुन रहे थे।

उसी समय कार्यकर्ता रविरंजन की गतिविधियों से उनका ध्यान भंग हो गया। टुन्ना के अनुसार वह युवक पॉकिटमारी कर रहा था। जेब में हाथ डाल दिया था। हमने मना किया तो उलझ गया।

राहुल के भाषण तक पूर्व विधायक चुप रहे। भाषण समाप्त हुआ। कार्यकर्ता तेजी से निकला।पूर्व विधायक ने पीछा किया। कार्यकर्ता दौड़ने लगा। पूर्व विधायक भी दौड़े।

#WATCH बिहार: पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को 'चोर' और 'पॉकेटमार' कहकर भगा दिया। व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का… pic.twitter.com/MzgqDbwlRf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025

कार्यकर्ता को पकड़कर एक हाथ चलाते ही वह स्वयं भी गिर गए। पकड़ ढीली हुई तो कार्यकर्ता आगे निकल गया। हालांकि, इस दौरान भी दो-चार लोगों ने अपना हाथ साफ कर लिया।

इस क्रम में मां-बहन की गालियों की बौछार भी होती रही। कार्यकर्ता की अच्छी पिटाई हो गई। इससे ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह आश्रम से निकले थे।

मारो-पकड़ो की आवाज सुनकर वह भी खड़े हो गए। कार्यकर्ता का नाम रविरंजन बताया गया है। रविरंजन के अनुसार उसकी पिटाई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह का समर्थक होने के कारण की गई।

यह भी पढ़ें-

Bihar: 'अभी नहीं बोलेंगे, बात बराबरी में करनी है'; क्या राहुल की यात्रा के बीच RJD को भी मिल गया साफ संदेश?

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar