Feed aggregator

Bihar News: नप गए नालंदा के DTO अनिल कुमार दास, इस वजह से नीतीश सरकार ने लिया एक्शन; जारी हुआ नया नोटिफिकेशन

Dainik Jagran - March 17, 2025 - 8:09pm

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने नालंदा के डीटीओ अनिल कुमार दास को निलंबित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार निलंबन अवधि में वे पटना के प्रमंडल के आयुक्त के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। उन पर भ्रष्टाचार एवं गैर-कानूनी तरीके से धन अर्जित करने का आरोप है।

विशेष निगरानी इकाई ने नौ मार्च को अनिल दास के कई ठिकाने पर छापामारी की थी। प्राथमिकी के अनुसार 15 साल के सेवाकाल में उन्होंने वास्तविक आय से 94 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है। उनके कृत्य को बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के विरूद्ध माना गया।

गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
  • शेरघाटी (गया) थाना परिसर में सोमवार को नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें रविवार को दो समूह के बीच हुए रोड़ेबाजी और तनाव पर चर्चा हुई।
  • उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गाड़ी आगे पीछे बढ़ाने को लेकर दो गुट में विवाद हुआ। जिसे कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया।
  • वास्तविकता थी कि मटका होली शांतिपूर्ण गुजर गया था। संध्या वक्त एक कार और मोटर साइकिल सवार के बीच कार हटाने को लेकर विवाद हुआ।
  • जैसा कि लोगों ने बताया कि बाइक सवार घर जाकर अपने दो चार दोस्तों के साथ आया और विवाद बढ़ गया। इसमें रोड़ेबाजी तक हो गई। कार क्षतिग्रस्त हुआ।
  • दोनों पक्ष के लोग मिलजुलकर शांति से रहने का संकल्प लिया है। फिलहाल दोनों समुदाय के लोगों को आपस में मिल जुल कर रहने की अपील की गई है।
  • शांति और संयम से रहने का का सख्त निर्देश दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है।
  • जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और अनुसंधान चल रही है।
  • आरोप पाए जाने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। शेरघाटी के एसडीओ सारा अशरफ ने कहा कि सबके खून का रंग एक है। फिर इंसानी नफरत क्यों।
नए कानून में कई बदलाव किए गए

उन्होंने कहा कि नए कानून में बहुत सारा बदलाव आया है। अब मोबाइल का फोटो और वीडियो भी साक्ष्य माना जाएगा। गलत करोगे तो कोई न कोई साक्ष्य मिल जाएगा।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी, थानाध्यक्ष अजीत कुमार,भाजपा के पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पवन किशोर, प्रमोद वर्मा, शंभू सिंह, वसीम अकरम, मो तन्नू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

Bihar: 'अपराधी कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस भी गोली से देगी जवाब', ADG कुंदन कृष्णन का क्लियर मैसेज

होली में इन 4 सिपाहियों से हो गई एक गलती, SP के एक्शन से महकमे में मचा हड़कंप

Categories: Bihar News

पटना से दिल्ली के लिए चलेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन, लगभग 16 घंटे का होगा ट्रैवल टाइम; जानिए रूट-टाइमिंग

Dainik Jagran - March 17, 2025 - 7:14pm

जागरण संवाददाता, पटना। होली के बाद भारतीय रेलवे की ओर से 18 मार्च को पटना से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन से मंगलवार को 17.50 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन 10.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ट्रैवल टाइम लगभग 16 घंटे का होगा। यह ट्रेन डीडीयू-प्रयागराज-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।बिहार से होली के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों के मद्देनजर इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश के काफी यात्रियों को राहत मिलेगी।

राजगीर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
  • इसके अलावा, राजगीर से आनंद विहार जाने वाली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी 18 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन भी पटना होकर दिल्ली जाएगी।
  • यह ट्रेन मंगलवार को राजगीर से 23.30 बजे चलेगी, जो अगले दिन 02.10 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी। उसके बाद यह ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी।
पटना से जालना के लिए रवाना हुई होली स्पेशल ट्रेन

होली के मद्देनजर पटना से जालना के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। यह ट्रेन सोमवार को पटना से 15.45 बजे पटना जंक्शन से रवाना हुई। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कटनी, इटारसी एवं अकाेला होते हुए जालना तक जाएगी।

वहीं, 24 एवं 31 मार्च को पटना से विशाखापत्तनम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन पटना से चलने के बाद गया, काेडरमा, बोकारो, रांची, संबलपुर के रास्ते विशाखापत्तनम के लिए रवाना होगी।

दरभंगा से शालीमार जाने वाली जननायक एक्सप्रेस के रैक में बदलाव

उत्तरी बिहार के दरभंगा से शालीमार जाने वाली जननायक एक्सप्रेस के रैक में बदलाव किया गया है। अब इस ट्रेन के रैक काफी आरामदायक हो गए हैं। नए रैक के साथ जननायक एक्सप्रेस 18 मार्च को दरभंगा से रवाना होगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन 20 मार्च को अमृतसर से रवाना होगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ट्रेन के रैक में बदलाव किया गया है। नए रैक में यात्रियों की सुरक्षा भी काफी बढ़ जाएगी।

इस तरह के रैक का उपयोग राजधानी एवं अन्य महत्वपूर्ण गाड़ियों में किया जाता है। रेलवे की ओर से अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नई ट्रेनों के रैक में बदलाव किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Gaya News: गया वालों के लिए खुशखबरी, जंक्शन से गुजरेंगी 50 स्पेशल ट्रेनें; लिस्ट में सुपरफास्ट भी शामिल

ये भी पढ़ें- होली के बाद विक्रमशिला एक्सप्रेस और दानापुर इंटरसिटी में पैर रखने की जगह नहीं, वंदे भारत में भी वेटिंग

Categories: Bihar News

Bihar: 'अपराधी कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस भी गोली से देगी जवाब', ADG कुंदन कृष्णन का क्लियर मैसेज

Dainik Jagran - March 17, 2025 - 6:49pm

राज्य ब्यूरो, पटना। होली के दौरान पुलिस पर हुए हमले के बाद सवालों में घिरी बिहार पुलिस अपराधियों को उनकी ही भाषा में जवाब देगी। पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कुंदन कृष्णन ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि होली और रमजान जैसे पर्व-त्योहार के कारण पुलिस ने संयम से काम लिया है।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र हमारी पहली प्राथमिकता है, लेकिन यदि अपराधी पलटकर कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस भी गोली से जवाब देगी। पुलिस पर हमला करने वालों का हश्र जनता देखगी। पुलिस के पास जितनी गोलियां हैं, उतनी गोली जनता या अपराधियों के पास नहीं है।

बिहार में पुलिस पर इतने हमले क्यों हो रहे, इस सवाल पर एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अधिक हमले हो रहे हैं। होली पर 14 और 15 मार्च को डायल-112 पर 67 हजार से अधिक कॉल रिसीव की गई। इसमें पुलिस की टीम 13 हजार 150 जगहों पर गई इनमें से 10-12 जगहों पर पुलिस टीम पर हमला हुआ है।

इस दौरान पुलिस का रिस्पांस टाइम साढ़े 14 मिनट के आसपास रहा। उन्होंने कहा कि होली के दौरान दो दिन में 44-45 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। जगह-जगह हुड़दंगी का आलम है, यह कैसा सामाजिक परिवेश है। पुलिस जब कार्रवाई करती है, तो बर्बर कहा जाता है।

शादी का माहौल, इसलिए नहीं चलाई गोली:

एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि अररिया में पुलिस पर हमले का मामला होली से जुड़ा नहीं है। वहां पुलिस अपराधी को पकड़ने गई थी। धक्का-मुक्की में गिरने से एएसआई की मौत हुई। वहां शादी का माहौल था, इसलिए पुलिस ने गोली नहीं चलाई। मुंगेर में एएसआई ने दिन में भी जाकर लोगों को समझाया था। इसके बाद दोबारा हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मी गए थे। इसी दौरान लाठी से हमले में एएसआइ की जान चली गई।

उस समय पुलिस के पास एके-47 भी थी मगर पर्व-त्योहार और संयम को देखते हुए गोली नहीं चलाई गई। पटना के मनेर में भी नशे में असामाजिक तत्वों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की जिसमें दारोगा घायल हैं। इन मामलों में कई गिरफ्तारी हुई है। छापेमारी के डर से गांव खोली हो गए हैं।

एडीजी ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले सभी वांछितों को एक सप्ताह में गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाई जाएगी।

डायल-112 की होगी समीक्षा, बढ़ाया जाएगा पुलिस बल:

कुंदन कृष्णन ने माना कि डायल-112 वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायत पर सबसे पहले डायल-112 की टीम ही घटनास्थल पर समाधान के लिए पहुंचती है। ऐसे में डायल-112 की भी समीक्षा की जाएगी और पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभी ईद और रामनवमी जैसे त्योहार आ रहे हैं, इस दौरान भी पुलिस पूरी सतर्कता और संयम से काम लेगी। डीजे और रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। रामनवमी में नर्तकियों को नचाने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा।

होली पर 12 जगह पुलिस पर हमले, 11 जगह सामुदायिक तनाव:
  • एडीजी विधि-व्यवस्था पंकज दराद ने बताया कि होली पर दो समुदायों के बीच विवाद के 11 मामले सामने आए। यह सामान्य विवाद थे जिनमें 14 लोग घायल हुए हैं। इसमें 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • वहीं, पटना और जहानाबाद में जातीय हिंसा के दो मामले हुए जिनमें 26 घायल हुए और तीन को हिरासत में लिया गया है। सभी मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • वहीं, पुलिस पर हमले की 12 घटनाएं हुई हैं, जिनमें दो एएसआई शहीद हुए, जबकि 27 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। वीडियो-फोटो के आधार पर छह से आठ गिरफ्तारी हुई है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
  • एडीजी पंकज दराद ने भी कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों पर पहले हवाई हमला किया जाता है, अगर हमला जानलेवा है, तो पुलिस गोली चला सकती है।

ये भी पढ़ें- Bihar Police: बिहार के 4 जिलों में पुलिस टीम पर हमला, हथियार छीनने का भी प्रयास; दरोगा सहित कई सिपाही घायल

ये भी पढ़ें- Bihar Police: होली में इन 4 सिपाहियों से हो गई एक गलती, SP के एक्शन से महकमे में मचा हड़कंप

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar