Feed aggregator

Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, पुलिस ने पटना में दबोचा

Dainik Jagran - April 25, 2025 - 11:25am

राज्य ब्यूरो, पटना। नीट, सिपाही भर्ती, शिक्षक भर्ती समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने का आरोपित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पकड़ा गया है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की विशेष टीम ने दानापुर पुलिस के सहयोग से संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया है।

ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान ने संजीव मुखिया की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सगुना मोड़ के पास एक अपार्टमेंट से संजीव मुखिया को पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। हाल ही में ईओयू की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया पर तीन लाख का इनाम भी घोषित किया था।

संजीव मुखिया नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला है। पेपर लीक मामले में लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी मगर वह फरार था। उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था। संजीव मुखिया का बेटा डॉ शिव भी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि, अभी वह जमानत पर बाहर है।

कौन है संजीव मुखिया

नीट 2024 की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने जब पड़ताल तेज की तो उसमें संजीव मुखिया का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया था। अब तक पुलिस और ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) की संयुक्त टीम संजीव मुखिया के घर पर कई बार छापेमारी कर चुकी थी, परंतु वह पकड़ में नहीं आया था।

उसके नेपाल में छिपे होने की चर्चा भी थी, परंतु जांच एजेंसियां उसका ठिकाना नहीं ढूंढ पा रही थी। लेकिन अब इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें

BPSC 70th Exam: बीपीएससी मुख्य परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने एग्जाम पर रोक लगाने से किया इनकार

कलेक्टर बन गई बेटी तो जश्न मनाने लगे गांव वाले, अचानक युवती ने कह दी ऐसी बात… अचंभे में पड़ी पुलिस

Categories: Bihar News

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, सभी मंत्रियों को नए सिरे से दी जिम्मेदारी

Dainik Jagran - April 25, 2025 - 11:14am

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: बिहार सरकार ने नए सिरे से मंत्रिमंडल के सदस्यों को जिलों का प्रभार और कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना का प्रभारी मंत्री सह कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर को प्रभार सौंपा गया है।

इनके अलावा विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया एवं नालंदा, विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, डॉ प्रेम कुमार को कैमूर, श्रवण कुमार को समस्तीपुर एवं मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सिवान का प्रभावी मंत्री सह कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

मंगल पांडे, नीरज कुमार, अशोक चौधरी को भी मिली जिम्मेदारी

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को दरभंगा, नीरज कुमार को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी एवं जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्र को अररिया, नीतिन नवीन को बक्सर, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिम चंपारण का प्रभारी बनाया गया है।

हरि सहनी अरवल, कृष्णनंदन पासवान गोपालगंज, जयंत राज रोहतास, मोहम्मद जमा खान किशनगंज, रत्नेश सदा जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता भोजपुर, सुरेंद्र मेहता बांका, संतोष कुमार सिंह भागलपुर, संजय सरावगी बेगूसराय, सुनील कुमार गया, जीवेश कुमार नवादा, राजू कुमार सिंह शेखपुरा, मोतीलाल प्रसाद शिवहर, विजय कुमार मंडल सहरसा और कृष्ण कुमार मंटू को मुंगेर का प्रभारी मंत्री एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar